पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is not just a party, it's a strong means of nation-building: Vinod Rai

भाजपा सिर्फ दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम : विनोद राय

Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP is not just a party, it's a strong means of nation-building: Vinod Rai
हरिऔध कला केंद्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का स्वागत करते पार्टी के पदा​धिकारी। श्रोत-पार
आजमगढ़।
विज्ञापन

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे विनोद राय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हरिऔध कला केंद्र में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद, सेवा और सुशासन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान अखिलेश मिश्र, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह, घनश्याम पटेल, देवेंद्र सिंह जितेंद्र राय, जयनाथ सिंह आदि थे। पल्हनी में नगर पालिका चौराहे पर ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में और सगड़ी के जीयनपुर में पूर्व विधायक वंदना सिंह के आवास पर विनोद राय का स्वागत किया गया। रजादेपुर में नपं अध्यक्ष अजय साहनी, अंजान शहीद और महुला में जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। इस दौरान संतोष सिंह टिपू, मनोज श्रीवास्तव, रिषभ उपाध्यय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed