पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Delivery boy used to collect the scam money into an account and take a commission, arrested

Azamgarh News: डिलीवरी बॉय ठगी की रकम खाते में मंगाकर लेता था कमीशन, गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy used to collect the scam money into an account and take a commission, arrested
साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार आरोपी अमित मौर्या। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। पुलिस ने रविवार को अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर के समडीह गांव निवासी अमित मौर्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाराणसी में ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अपने बैंक खाते में मंगाकर कमीशन लेता था। आरोपी गिरोह के सदस्यों को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और पासबुक की जानकारी उपलब्ध कराता था। इसके माध्यम से ठगी की रकम निकाली जाती थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और 2,060 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि साइबर क्राइम थाने को प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध एटीएम और शिकायतों की जांच के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते का पता चला। यह खाता अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह गांव निवासी अमित मौर्या का नाम सामने आया। पूछताछ में अमित मौर्या ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और पासबुक की जानकारी अपने साथी सौरभ पांडेय को दे रखी थी। गिरोह के अन्य सदस्य साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि इसी खाते में मंगवाते थे। एटीएम के जरिए निकासी करते थे। इसके एवज में अमित मौर्या को कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed