{"_id":"61f823a64dc0167f062d4103","slug":"four-brass-idols-and-bell-stolen-from-durga-mata-temple-azamgarh-news-vns636331172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा माता मंदिर से पीतल की चार मूर्ति व घंटा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा माता मंदिर से पीतल की चार मूर्ति व घंटा चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव स्थित इच्छापूर्ति मां दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ कर चोरों ने रविवार की रात पीतल की चार मूर्तियां और घंटा चुरा ले गए। सोमवार की सुबह जब लोग पूजन करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। डॉग स्क्वाड ने भी जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
करिया गोपालपुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर में रविवार की रात ताला बंद पूजा करने वाले घर चले गए। रात में चोर मंदिर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और मंदिर में स्थापित पीतल की चार मूर्तियों के अलावा बाहर लगे लगभग 20 किग्रा के घंटा चुरा ले गए।
सुबह गांव निवासी किशोर पूजा करने पहुंचे तो ताला टूटा देखा। गर्भगृह से पीतल की मूर्तियां व घंटा गायब था। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। देवगांव कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। सीओ मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डॉग स्क्वाड को बुला कर मौका मुआयना कराया गया। किशोर ने बताया कि मंदिर ढाई साल पहले बना था लेकिन तीन बार चोरी हो चुकी है।