पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crime controlled but road health not improved

अपराध नियंत्रित हुआ लेकिन नहीं सुधरी सड़कों की सेहत

Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crime controlled but road health not improved
आजमगढ़। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित लालगंज विधानसभा क्षेत्र की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर वर्तमान में बसपा के विधायक आजाद अरिमर्दन का कब्जा है। पांच साल विधायक रहने के दौरान उन्होंने कई कार्य किए लेकिन क्षेत्र की सड़कों को गड्ढ़े से मुक्ति नहीं दिला सके। लालगंज में बना 100 शैय्यायुक्त अस्पताल अभी तक हैंडओवर नहीं हो सका है। लालगंज के बाईपास को लेकर पांच वर्षों से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है लेकिन अब तक इसे कार्यदायी संस्था द्वारा पूरा नहीं किया जा सका है। क्षेत्र में कई जगहों पर अंडर पास की जरूरत है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। लेकिन अब तक लोगों की यह इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बोले विधायक
वर्तमान विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि विधायक निधि ढ़ाई साल बंद होने के बाद इन ढ़ाई वर्षो में ही हमने एक करोड़ रुपए की लागत से सीएचसी लालगंज में आक्सीजन प्लांट लगवाया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय को सिधारी से मसीरपुर लाया। खुरसू, डगरहा, सिसरेडी में बड़े पुल का निर्माण किया। रोड, नाली, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सब पर ध्यान दिया गया और लगभग सात करोड़ रुपए हमने लोगों के बीमारी पर भी खर्च किया है। विकास कार्य तो इतना हुआ कि बताना संभव नहीं।
विज्ञापन

00000000000000
विधायक द्वारा गिनाई गई उपलब्धियां
- एक करोड़ की लागत से सीएचसी लालगंज में आक्सीजन प्लांट का निर्माण।
- खुरसू, डगरहा और सिसरेड़ी में पुलों का निर्माण।
- क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण।
- विद्युत वितरण खंड द्वितीय का कार्यालय सिधारी से मसीरपुर लाया।
- सात करोड़ रुपये लोगों की बिमारी के इलाज को दिया।
000000000000
बोले प्रतिद्वंदी
विधायक बेचई सरोज ने कहा कि पत्नी सांसद और वह खुद विधायक हैं। लेकिन इनके पांच साल में विकास कार्य जीरो रहा। पूर्व सांसद नीलम सोनकर के कार्यकाल में भी विकास कार्य जीरो रहा। यह लोग हमारे विकास कार्य का आधा भी नहीं दिखा सकते। हमने अपने कार्यकाल में सिकरौरा स्थित इंजरिंग कॉलेज के लिए 92 करोड़, 40 करोड़ की लागत से बना सौ बेड का हॉस्पिटल सीएससी लालगंज, 12 बड़े पुल, ज्युली से मेहनाजपुर पिच मार्ग का चौड़ीकरण, गंगवल राजभर बस्ती में यहां कभी बिजली नहीं आई थी विद्युतीकरण सहित स्वास्थ्य शिक्षा आदि का विकास किया गया। हमारे कार्यकाल में विकास की लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिद्वंदी के आरोप
- पांच साल में जीरो रहा विकास कार्य।
- हमारे कार्यकाल का आधार कार्य भी नहीं हुआ पांच सालों में।
- हमने ज्युली से मेहनाजपुर मार्ग का कराया चौड़ीकरण।
- इनके पास गिनाने के लिए नहीं है कोई कार्य।
मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता: 404906
पुरुष मतदाता: 213765
महिला मतदाता: 191122
अन्य: 19
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 259
कुल मतदेय स्थल: 466
क्रिटिकल बूथ: 47
वल्नरेबल बूथ: 47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed