{"_id":"6a4bd5fe263419f54b07396e","slug":"youth-declared-dead-in-records-pleads-for-ration-card-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-153360-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रिकॉर्ड में मृत हुआ युवक, राशन कार्ड के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रिकॉर्ड में मृत हुआ युवक, राशन कार्ड के लिए लगाई गुहार
Mon, 06 Jul 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। सरकारी रिकॉर्ड की कथित गड़बड़ी बाबा बाजार के रेछ गांव निवासी इंद्रजीत यादव के लिए मुश्किल बन गई है। उनका आरोप है कि ऑनलाइन अभिलेखों में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है, जिसके चलते उनका नया राशन कार्ड नहीं बन पा रहा। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की।
इंद्रजीत ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने माता-पिता के राशन कार्ड से अपना नाम हटवाया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब उन्होंने अलग राशन कार्ड बनवाने की कोशिश की तो पता चला कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उन्हें मृत दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रयास के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई, जिससे उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अभिलेखों में सुधार कर नया राशन कार्ड जारी कराने की मांग की।
पूर्ति निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से केवल पुराने राशन कार्ड से नाम हटाने का आवेदन दिया गया था, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नए राशन कार्ड के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और त्रुटि मिलने पर आवश्यक सुधार कराया जाएगा। उधर, संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया।