पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The two vacant posts will be discussed on July 22

Ayodhya News: 22 जुलाई को होगी दो रिक्त पदों पर चर्चा

Mon, 06 Jul 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
The two vacant posts will be discussed on July 22
वैदेही भवन में ट्रस्ट की बैठक समाप्त होने के बाद प्रेसवार्ता में जानकारी देते कोषाध्यक्ष गोविंद
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को होगी। उस बैठक में ट्रस्ट के रिक्त दो पदों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट के नियमित प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी विषयों पर विचार करना था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय व्यवस्था की उनकी जिम्मेदारी बैंक में धनराशि जमा होने तक सीमित है। गणना और बैंक में जमा होने की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार होती है। चोरी के मामले में जो भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर में हुई चोरी की घटना से पूरा ट्रस्ट आहत है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम करेगा। अपने व्यक्तिगत प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि उनका मुख्य निवास पुणे में है और वह लगभग हर महीने अयोध्या आते हैं तथा कुछ दिनों तक यहां रुकते हैं। उनकी ओर से नियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट भी समय-समय पर अयोध्या आकर कई दिनों तक रुकते हैं और वित्तीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें चोरी की घटनाओं की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


देश में अराजकता फैलाने की साजिश हो रही
- ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा, जो लोग कभी राम के बारे में बात नहीं करते थे, उनमें विश्वास नहीं करते थे और जिनकी पीढ़ियों ने कभी उनकी पूजा नहीं की, वे अचानक राम भक्त बन गए। देश में अराजकता फैलाने की साजिश हो रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed