श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर को दान में दिए गए आभूषण और बहुमूल्य धातुओं की चोरी के आरोपों को लेकर ट्रस्ट ने स्थिति साफ की। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा, हमारे पास 2800 वस्तुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित हैं। सभी वस्तुएं हमारे पास सुरक्षित हैं। चोरी के आरोपों के बाद चर्चा में आईं दान की वस्तुओं जैसे, स्वर्णांकित रामचरितमानस, काकभुशुंडी, भगवान का कंठा, चरण पादुकाओं को दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी दानदाता को दान दी गई वस्तु को देखना है तो वह आकर और प्रमाण देकर उसे देख सकता है।
आभूषण चोरी पर ट्रस्ट का जवाब: काकभुशुंडी, सोने की रामायण दिखाई, कहा- सभी वस्तुएं सुरक्षित, आकर देख सकते हैं
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:28 PM IST
सार
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने दान में मिले आभूषण और बहुमूल्य धातुओं की चोरी के आरोपों का खंडन किया। 2800 वस्तुएं व उनके अभिलेख सुरक्षित हैं। 22 जुलाई को ट्रस्ट की फिर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन