{"_id":"6abac8f1c4367e6cfa0998dc","slug":"the-acp-sat-on-the-ground-and-listened-to-the-womans-complaint-agra-news-c-421-1-sagr1008-18242-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीपी की ये तस्वीर जीत लेगी दिल: चलने में असमर्थ महिला की फरियाद सुनने को बैठ गए जमीन पर, जमकर हो रही तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीपी की ये तस्वीर जीत लेगी दिल: चलने में असमर्थ महिला की फरियाद सुनने को बैठ गए जमीन पर, जमकर हो रही तारीफ
Tue, 29 Sep 2026 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:37 AM IST
सार
पैर में फ्रैक्चर के कारण फतेहाबाद एसीपी कार्यालय की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही महिला की फरियाद सुनने एसीपी इमरान अहमद खुद नीचे पहुंचे। उन्होंने जमीन पर बैठकर महिला की पूरी बात सुनी और शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।जमीन पर बैठकर महिला की शिकायत सुनते एसीपी इमरान अहमद
विस्तार
मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने सोमवार को पैर में फ्रैक्चर के कारण चलने-फिरने में असमर्थ महिला की फरियाद उसके पास पहुंचकर जमीन पर बैठकर सुनी। एसीपी के इस व्यवहार की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।
थाना डौकी क्षेत्र के पैतीखेड़ा निवासी तमन्ना देवी सोमवार को अपनी शिकायत लेकर फतेहाबाद स्थित एसीपी कार्यालय पहुंची थीं। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह कार्यालय की रैंप और सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थीं। महिला को परेशान देखकर एसीपी इमरान अहमद स्वयं नीचे आए और उसके पास जमीन पर बैठकर उसकी पूरी बात सुनी।
तमन्ना देवी ने एसीपी को बताया कि 29 अगस्त को महिलाओं के बीच हुए विवाद के संबंध में वह अपनी फरियाद लेकर आई हैं। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी एसीपी को दी। एसीपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसे नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।