फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Accidents: 22-Year-Old Dies in Achhnera, Four Injured in Truck-Car Crash in Saiyan

आगरा में दो हादसे: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत; सैंया में ट्रक-कार की भिड़ंत से चार घायल

Tue, 29 Sep 2026 01:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 01:10 PM IST
सार

आगरा के अछनेरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय सोनू उर्फ श्याम की मौत हो गई। वहीं सैंया के तेहरा चौराहे पर ट्रक ने अर्टिका कार को टक्कर मार दी, जो खड़े टेम्पो से जा भिड़ी और चार लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Agra Road Accidents: 22-Year-Old Dies in Achhnera, Four Injured in Truck-Car Crash in Saiyan
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव छह पोखर मार्ग पर  मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 22 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप घायल होने के कुछ समय बाद ही मोके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान सोनू उर्फ श्याम उम्र 22 वर्ष निवासी छह पोखर के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिजन गहरे दुःख में हैं एवं घर में चीख पुकार मची हुई है।ॉ
विज्ञापन


 

Agra Road Accidents: 22-Year-Old Dies in Achhnera, Four Injured in Truck-Car Crash in Saiyan
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
सैंया में भी हुआ हादसा 
ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने दोपहर सामने से आ रहे ट्रक ने अर्टिका कार में साइड से टक्कर मार दी, जिससे असंतुलित कार चौराहे पर खड़े टेम्पो से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल हैं। अर्टिका कार आगरा की ओर से  रॉन्ग साइड से तेहरा चौराहे  को ओर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed