Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Two Special Trains Announced for Diwali and Chhath Puja Check Timings

दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेन: रेलवे ने दिवाली और छठ पर यात्रियों को दी राहत, समय सारणी की गई जारी

Sat, 07 Nov 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 08:49 AM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे झांसी और ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों ट्रेनों का ठहराव आगरा कैंट पर होगा। अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नवंबर में छह फेरे लगाएगी, जबकि आरक्षित ट्रेन 10 और 11 नवंबर को चलेगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Delhi Two Special Trains Announced for Diwali and Chhath Puja Check Timings
आगरा ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी है। झांसी और ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दोनों का ठहराव आगरा कैंट पर होगा। एक अनारक्षित और दूसरी आरक्षित ट्रेन है। इससे आगरा के यात्रियों को दिल्ली के साथ झांसी, ग्वालियर, मुरैना और धौलपुर जाने का भी विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01901-01902 झांसी-हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित पूजा स्पेशल छह-छह फेरे लगाएगी। वहीं 01927-01928 ललितपुर-हजरत निजामुद्दीन आरक्षित पूजा स्पेशल एक-एक फेरा लगाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कैंट पर रात 11:10 बजे पहुंचेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01901 झांसी से 7, 8, 9, 11, 12 और 13 नवंबर को चलेगी। यह रात 11:10 बजे कैंट पहुंचेगी और पांच मिनट ठहरकर 11:15 बजे रवाना होगी। मथुरा जंक्शन पर रात 12:05 बजे पहुंचकर 12:10 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 01902 दिल्ली से 8, 9, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे चलेगी। कैंट सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी। मथुरा में 8:10 बजे पहुंचकर 8:15 बजे चलेगी। दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी।

 
विज्ञापन

आरक्षित ट्रेन 10 और 11 नवंबर को
01927 ललितपुर से 10 नवंबर को शाम 5:10 बजे चलेगी। कैंट रात 11:10 बजे पहुंचकर 11:15 बजे रवाना होगी। मथुरा में रात 12:05 बजे पहुंचकर 12:10 बजे चलेगी। 11 नवंबर को सुबह 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 01928 दिल्ली से 11 नवंबर को सुबह 4:25 बजे चलेगी। कैंट सुबह 9:10 बजे और मथुरा सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर को शाम 4:45 बजे ललितपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed