{"_id":"6a4bb48d75b398629100dca0","slug":"road-digging-during-the-monsoon-adds-to-woes-people-face-inconvenience-shimla-news-c-19-sml1002-749204-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मानसून में सड़क की खोदाई से \nबढ़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मानसून में सड़क की खोदाई से बढ़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिमला में केबल के लिए हो रही खोदाई
खराब योजना और यातायात प्रबंधन की कमी से दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के न्यू शिमला में एक निजी कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए शुरू की गई सड़क खोदाई ने क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने मानसून के समय होने वाले इस कार्य का विरोध किया है।
पटयोग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष स्वराज ललित और महा सचिव नरेंद्र सूद ने बताया कि मानसून की शुरुआत और लगातार हो रही सड़कों की खोदाई से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आने वाले महीनों में भी लोगों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है। कार्य शुरू करने से पहले न तो पर्याप्त योजना बनाई गई और न ही नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई। यदि यह कार्य कुछ सप्ताह पहले या विद्यालयों की छुट्टियों के दौरान किया जाता तो यातायात पर इसका असर कम पड़ता। अब जबकि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और अगले कई सप्ताह तक भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में खोदाई के कारण सड़कों की स्थिति लंबे समय तक सामान्य होने की उम्मीद कम है।
लोगों का कहना है कि कार्यस्थलों पर प्रभावी यातायात प्रबंधन की व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही। कई स्थानों पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए हैं और न ही वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था की गई है। पटयोग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों की अनुमति देने से पहले मौसम, यातायात दबाव और स्थानीय परिस्थितियों का समुचित आकलन किया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को चरणबद्ध और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जाए।