{"_id":"6a4bc6593b248607a1023099","slug":"1000-shooters-to-aim-for-the-target-at-the-shimla-shooting-championship-shimla-news-c-19-sml1002-749391-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला में निशानेबाजी चैंपियनशिप \nमें एक हजार खिलाड़ी साधेंगे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला में निशानेबाजी चैंपियनशिप में एक हजार खिलाड़ी साधेंगे निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशानेबाजी चैंपियनशिप कल होगी शुरू, 11 जिलों के निशानेबाज लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बुधवार से 31वीं हिमाचल प्रदेश राज्य निशानेबाजी चैंपियनशिप का आगाज होगा। 14 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 1000 से अधिक निशानेबाज हिस्सा लेंगे।
चैंपियनशिप के मुकाबले इस बार दो स्थानों पर होंगे। इनमें 25 और 50 मीटर ट्रैप स्पर्धाओं के एकल और युगल मुकाबले कैथलीघाट शूटिंग रेंज जबकि 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल की सभी स्पर्धाएं इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित की जाएंगी। 14 जुलाई को समापन समारोह के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग निर्धारित किए हैं। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी से इस बार मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी रहने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी पिछले कई दिनों से प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। प्रशिक्षक रविंदर ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी तकनीकी और खेल संबंधी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।