रोशनी के त्योहार दिवाली से पहले शुक्रवार की शाम एमआईटी परिसर संगीत और उल्लास से सराबोर हो उठा। चारों ओर सजी रोशनी, पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे लोग और हाथों में डांडिया की खनकती छड़ियां... मौका था अमर उजाला और रत्नदीप ज्वैलर्स की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का। जैसे-जैसे संगीत की लय तेज हुई, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी परवान चढ़ता गया।
यूपी: संगीत की मस्ती, डांडिया की धमक, अमर उजाला की डांडिया नाइट में देर रात तक झूमे मुरादाबादवासी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:07 PM IST
सार
मुरादाबाद में अमर उजाला और रत्नदीप ज्वैलर्स की ओर से एमआईटी परिसर में आयोजित डांडिया नाइट में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। गायिका विनती सिंह की बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियों पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग देर रात तक परिवार के साथ थिरकते रहे। रोशनी, संगीत और डांडिया की खनक से पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन