फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bar Association president abducted in a car subsequently murdered three accused in custody

कानपुर: केस की फाइल देने के बहाने बुलाया, कार में अगवाकर बार संघ अध्यक्ष की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

Sun, 01 Nov 2026 01:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

Kanpur News: कालपी बार संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (70) की अपहरण के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। शनिवार शाम मुकदमे की फाइल देने के बहाने बदमाशों ने उन्हें कानपुर-झांसी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया था। वहां बिना नंबर प्लेट की सफेद कार सवार बदमाश उन्हें ले गए। बेटे द्वारा स्कूटी से पीछा करने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आए। रविवार सुबह कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में उनका शव मिला।

विज्ञापन
Kanpur Bar Association president abducted in a car subsequently murdered three accused in custody
जालौन से अपहरण के बाद कानपुर में बार संघ अध्यक्ष की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन के कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार (70) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार शाम मुकदमे की फाइल देने के बहाने उन्हें कानपुर-झांसी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया। वहां पहले से खड़ी बिना नंबर प्लेट की सफेद कार सवार बदमाश उन्हें अपने साथ ले गए। बेटे ने स्कूटी से पीछा भी किया, लेकिन कार सवारों का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात तक मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में उनका शव बरामद हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या से जालौन के वकीलों और परिजनों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
Trending Videos





बेटे के सामने कार में बैठाकर ले गए बदमाश
कालपी कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुरा निवासी गयादीन शनिवार 31 अक्टूबर को उरई कोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए गए थे। बेटे हर्षमित्रा के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 बजे पिता ने फोन कर लौटने की जानकारी दी और मुन्ना फुल पावर चौराहे से स्कूटी पर ले जाने को कहा। उन्होंने बताया था कि दुर्गा मंदिर के पास एक मुवक्किल से मुकदमे की फाइल लेनी है। हर्ष उन्हें लेकर दुर्गा मंदिर चौराहे पहुंचे तो वहां बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। उसमें तीन लोग सवार थे। दो युवक नीचे उतरे और गयादीन से चाय-नाश्ता करने के लिए कहा। इसके बाद फाइल देने की बात कहकर उन्हें कार में बैठाया और आलमपुर चौराहे की ओर हाईवे पर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी से पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए कार सवार
हर्ष ने स्कूटी से कार का पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बदमाश दूर निकल गए। काफी देर तक पिता से संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने फोन मिलाया। मोबाइल लगातार बंद मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिस नंबर से गयादीन को फोन कर बुलाया गया था, वह भी बंद मिला। पुलिस ने तलाश के लिए टीमें लगाईं। रविवार सुबह कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपहरण और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए कॉल डिटेल और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

45 साल से कर रहे थे वकालत, चौथी बार बने अध्यक्ष
गयादीन अहिरवार वर्ष 1981 से सिविल और आपराधिक मामलों की पैरवी कर रहे थे। कालपी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में उनकी गिनती होती थी। आठ मई 2026 को हुए बार संघ चुनाव में वह चौथी बार अध्यक्ष चुने गए थे। उनके परिवार में पत्नी राजेश्वरी (68), बेटे सौरभ (40) और हर्षमित्रा (30), बेटियां संघमित्रा व मणिमित्रा हैं। एक बेटे गौरव की पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। परिजन ने हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी गहरा रोष है।

जमीनी विवाद में हुई हत्या, तीन हिरासत में
बार संघ अध्यक्ष कालपी गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मिला है। जालौन एसपी सुरेश चंद्र रावत ने हत्या की वजह का खुलासा किया है। जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अपहरण के बाद हत्या कर शव कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में फेंका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed