Live
LIVE: मॉक संसद में ज्ञानेश के खिलाफ प्रस्ताव पारित, राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त, खरगे-राहुल ने क्या कहा?
INDIA Block March Rally Today Live Updates: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस महाभियोग से जुड़े अपडेट जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव खबर...
लाइव अपडेट
राहुल गांधी के बयान के बाद मॉक संसद की कार्यवाही समाप्त
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम आपको बचकर नहीं जाने देंगे। मैं उन लोगों से भी बात करना चाहता हूं, जिन्होंने 'यूनियन ऑफ इंडिया' (भारत संघ) पर यह हमला किया है। ज्ञानेश कुमार तो बस एक हिस्सा हैं; ऐसे और भी कई लोग हैं। हम जानते हैं कि वे कौन हैं, और हम अच्छी तरह समझते हैं कि वे क्या हैं। यह आपके लिए एक चेतावनी है, हालात बदल रहे हैं। कृपया इस चेतावनी को सुनें और समझ लें कि यह एक नया राजनीतिक हथियार है, और अगर आप इसी रास्ते पर चलते रहे, तो यह हथियार आपको बहुत बुरी तरह चोट पहुंचाएगा। मैं यह बात प्यार और स्नेह के साथ कह रहा हूं; हम कोई बुरे या दुष्ट लोग नहीं हैं, लेकिन हम संविधान और अपने लोगों की आवाज़ की रक्षा जरूर करेंगे। मैं इस प्रस्ताव का पूरा समर्थन करता हूं कि ज्ञानेश कुमार पर न केवल महाभियोग चलाया जाना चाहिए, बल्कि उन पर देशद्रोह के लिए अदालत में मुकदमा भी चलना चाहिए, ताकि न्याय हो सके।राहुल के इस बयान के बाद मॉक संसद की स्पीकर बनीं मीरा कुमारी ने कहा कि ऐसी सभा उन्होंने पहली बार देखी। इनके संबोधन के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। फिर सभा को समाप्त कर दिया गया।
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निष्पक्षता पर उठाए सवाल
खरगे और कई नेताओं के बोलने के बाद, राहुल गांधी ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में पहुंचे हैं। यानी भाजपा के लोग। वे अवैध तरीके से लोकसभा में पहुंचे हैं। मैं बस एक छोटी सी बात रखना चाहता हूं। 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। यानी हर सात भारतीयों में से एक का नाम हटा दिया गया। भारत के कुल मतदाताओं में से 15 प्रतिशत के नाम हटा दिए गए। पिछले लोकसभा चुनाव में, इन मतदाताओं ने कथित तौर पर वोट डाला था। विपक्ष और चुनाव जीतने वालों के बीच वोटों का अंतर तीन प्रतिशत था। यानी, चुनाव तीन प्रतिशत वोटों के अंतर से जीता गया था, और अब चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि इनमें से 15 प्रतिशत मतदाताओं को वोट नहीं डालना चाहिए था। इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में पहुंचे हैं। वो अवैध तरीके से लोकसभा में पहुंचे हैं।वोट चोरी कर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है- तेजस्वी यादव
राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर वोटों की चोरी कराई जा रही है। इससे लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि पूरा देश इसके खिलाफ एकजुट है और लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।जन महाभियोग में आम जनता ने भी रखी अपनी बात
इस संसद में उनका व्यक्तव भी लिया गया, जिनका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। मॉक संसद की अध्यक्ष बनी मीरा कुमारी ने उन लोगों को भी बोलने का मौका दिया। सुशी अनीता जायसवाल को भी मौका मिला। उन्होंने कहा कि कोलकाता से दिल्ली रहने आई। 2012 में उनका दिल्ली में पहचान पत्र बना। इसके बाद से वो लगातार वोट डाल रही है। उन्होंने कहा कि वो सिंगल मॉम हैं। सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रूफ करे कि मैं किस देश की नागरिक हूं। इनको किसने अधिकार दिया कि ये पहचान पत्र मानने से इनकार करे। इनको किसने अधिकार दिया कि ये पहचान पत्र मानने से इनकार करें। बंगाल के इफ्तिखार अहमद ने भी अपनी बात रखी। उनका आरोप है कि उनका भी वोट काट दिया गया है।ज्ञानेश कुमार पीएम और गृह मंत्री के निर्देश पर चला रहे आयोग- खरगे
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2014 से सत्ता हासिल करने और बनाए रखने के लिए हर संभव साजिश की गई। सांसदों की खरीद-फरोख्त, राजनीतिक दलों को तोड़ने और सरकारें गिराने के बाद अब वोटों की चोरी की जा रही है। खरगे ने आरोप लगाया कि 2023 का मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) कानून चुनाव आयुक्तों को आजीवन सुरक्षा कवच देता है। उन्होंने कहा कि यह कानून दिसंबर 2023 में विपक्ष के 145 सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद पारित किया गया था। खरगे ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सीधे निर्देश पर चुनाव आयोग चला रहे हैं।खरगे ने कहा कि सात महीने पहले संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के 193 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन उनके नोटिस खारिज कर दिए गए और उन पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज का यह प्रतीकात्मक कार्यक्रम किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्था की गरिमा और निष्पक्षता बचाने के लिए आयोजित किया गया है। खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग को संविधान की भावना के अनुसार निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए, ताकि आम लोगों का भरोसा बना रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे लोग कंप्यूटर के जरिए कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के वोटिंग अधिकार चुपचाप खत्म न कर सकें, यह सुनिश्चित करना जरूरी है।
#WATCH | Delhi: At the INDIA bloc's symbolic public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar, Congress national president Mallikarjun Kharge says, "CEC Gyanesh Kumar is running the Commission under the direct instructions of the Prime Minister and the Home Minister. Seven months ago, 193 opposition MPs moved a motion in both Houses of Parliament to remove the CEC. However, our notices were rejected, and no cognisance was taken of them. Therefore, the motion we have brought forward today is aimed at safeguarding the dignity of a constitutional institution. We hold no personal grudge against the CEC. Our intention is for the Election Commission to function impartially, in line with the spirit of the Constitution, so that the common man’s trust in it remains intact. We must ensure that the voting rights of vulnerable sections, women, and the youth are not surreptitiously deleted from a computer by someone sitting in Delhi..." (Video Source: AICC)
— ANI (@ANI) October 31, 2026
#WATCH | Delhi: At the INDIA bloc's symbolic public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar, Congress national president Mallikarjun Kharge says, "CEC Gyanesh Kumar is running the Commission under the direct instructions of the Prime Minister and the Home Minister. Seven months ago, 193 opposition MPs moved a motion in both Houses of Parliament to remove the CEC. However, our notices were rejected, and no cognisance was taken of them. Therefore, the motion we have brought forward today is aimed at safeguarding the dignity of a constitutional institution. We hold no personal grudge against the CEC. Our intention is for the Election Commission to function impartially, in line with the spirit of the Constitution, so that the common man’s trust in it remains intact. We must ensure that the voting rights of vulnerable sections, women, and the youth are not surreptitiously deleted from a computer by someone sitting in Delhi..." (Video Source: AICC)
— ANI (@ANI) October 31, 2026 " />खरगे के आवास पर जुटा इंडिया ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें विपक्षी गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी कार्रवाई और आरोपों को लेकर एकजुट नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार कर रही हैं।दिल्ली रवाना हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह 1 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की निर्धारित रैली में शामिल होंगी। दिल्ली रवाना होने के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, 'हम रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।'#WATCH | Kolkata, West Bengal: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee leaves for Delhi to attend scheduled INDIA bloc rally on November 1 at the Ramlila Maidan in the national capital. She says, "We are going to Delhi to attend the Ramlila Maidan event." https://t.co/q1UQS3o8gz
— ANI (@ANI) October 31, 2026