Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Massive fire at Warehouse grain market flames spread to several shops; over 20 fire tenders deployed

जम्मू: वेयरहाउस अनाज मंडी में भीषण आग, कई दुकानों तक पहुंचीं लपटें; 20 से अधिक दमकल वाहन जुटे

Sun, 08 Nov 2026 11:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 08 Nov 2026 11:26 PM IST
सार

जम्मू के वेयरहाउस अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। पटाखों की चिंगारी से कॉटन में आग लगने की घटना सामने आई। देखते ही देखते कई दुकानों तक लपटें पहुंच गईं।

विज्ञापन
Jammu Massive fire at Warehouse grain market flames spread to several shops; over 20 fire tenders deployed
वेयरहाउस अनाज मंडी में भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली की रात जम्मू के वेयरहाउस स्थित अनाज मंडी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण पटाखों की चिंगारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दुकानों के बाहर रखी कॉटन ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जिन दुकानों में आग लगी है, उनमें तेल और घी के अलावा ड्राई फ्रूट, दालें और मिर्च का भारी भंडारण रहता है। ज्वलनशील सामान की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलती गई और दमकल विभाग के लिए इस पर काबू पाना बड़ी चुनौती बन गया।
विज्ञापन
Trending Videos

आग बुझाने के लिए 20 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया जा चुका है। गंग्याल, गांधी नगर, पक्का डंगा समेत शहर के अलग-अलग दमकल केंद्रों से अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए हैं। दमकल विभाग के साथ एसडीआरएफ की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा जो है विक्रम चौक से वेयरहाउस का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है ताकि दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच सके अब तक बताया जा रहा है कि 25 से 30 गाड़ियां जो है वह अभी तक आ चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed