{"_id":"6ae508b8d8c77a499e0c1c20","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1052353-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वास्थ्य से लेकर रोबोटिक्स तक, स्कूली बच्चों ने दिखाए अपने नए प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वास्थ्य से लेकर रोबोटिक्स तक, स्कूली बच्चों ने दिखाए अपने नए प्रयोग
विज्ञापन
- जेयू में नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए करवाई माइंडस्पार्क-2026 प्रतियोगिता
- 110 आवेदन में से चुनी गईं 53 टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पढ़ाई के साथ कुछ नया करने और अपनी सोच को हकीकत में बदलने की कोशिश में जुटे स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण से लेकर एआई और रोबोटिक्स तक के विषयों पर बच्चों ने अपने मॉडल और नए विचार पेश किए। विवि में आयोजित माइंडस्पार्क-2026 प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की 53 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए 110 आवेदन मिले थे।
विवि के कौशल, इन्क्यूबेशन, नवाचार एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में चार विषय रखे गए थे। इनमें स्वास्थ्य और बेहतर जीवन, पर्यावरण, खेती, पानी और ऊर्जा शामिल थे। इसके अलावा स्मार्ट तकनीक, एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोटिक्स, आपदा से बचाव, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े विचार भी विद्यार्थियों ने पेश किए। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. ललित के. मंगोत्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को अपने विचार और वैज्ञानिक सोच दिखाने के लिए ऐसे मंच मिलना जरूरी है। समापन समारोह में एसआईआईईडीसी की निदेशक और कार्यक्रम की संयोजक प्रो. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों की मेहनत और उत्साह की सराहना की। प्रो. केएस चाढ़क ने प्रोजेक्ट की उपयोगिता और विवि के डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम से उनके जुड़ाव पर बात रखी।
-- -
पांच आधार पर परखे गए प्रोजेक्ट
अलग-अलग विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों की टीम ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। इसमें पांच बातों को आधार बनाया गया। इनमें प्रोजेक्ट का विचार, उसकी स्पष्टता, विषय की जानकारी, प्रस्तुति और उपयोगिता शामिल रही। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी में पहुंचकर बच्चों के मॉडल देखे।
विज्ञापन
-- -
तीन स्कूलों की टीमों ने हासिल किए पहले तीन स्थान
प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल, बरनाई की टीम सिनर्जी स्क्वाड ने पहला स्थान हासिल किया। केसी इंटरनेशनल स्कूल, जम्मू की टीम कृतार्थ सृजन दूसरे और डोगरा हायर सेकेंडरी स्कूल, जम्मू की टीम साक्षी तीसरे स्थान पर रही।