{"_id":"6ae5daf844ba5546000a87c4","slug":"video-enthusiasm-among-party-workers-surges-during-bjps-foot-march-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: भाजपा की पदयात्रा, गूंजे 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' के नारे","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जम्मू: भाजपा की पदयात्रा, गूंजे 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' के नारे
Nikita Gupta
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:41 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शनिवार को लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ नारे के साथ एक पदयात्रा निकाली गई। ऋषि चौक से पूर्व विधायक ऋषि कुमार कौशल की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाते हुए पदयात्रा की शुरुआत की गई। ऋषि चौक से शुरू हुई पदयात्रा मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। पदयात्रा में भाजपा के प्रदेश प्रधान सत शर्मा जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा जिला प्रधान रोहित दुबे रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा और जिला के कई क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाज लगाए गए। पदयात्रा के बाद एक कार्यक्रम बस अड्डे पर हुआ,जिसमे में आए हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर रहने का आह्वान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।