पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WhatsApp Username Row Meta gets more time for reply IT Min feature currently not in India hindi news updates

WhatsApp Username Row: जवाब देने के लिए मेटा को मिली मोहलत, फिलहाल भारत में सुविधा नहीं; कंपनी और क्या बोली?

Mon, 06 Jul 2026 11:01 PM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:01 PM IST
सार

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर मामले में केंद्र सरकार ने जवाब के लिए मेटा को तीन और दिन का समय दिया है। चिंताओं के निराकरण के लिए मेटा ने कहा है कि बातचीत पूरी होने तक भारत में यह फीचर रोल आउट नहीं किया जाएगा। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
WhatsApp Username Row Meta gets more time for reply IT Min feature currently not in India hindi news updates
सुर्खियों में है व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए सरकार ने तीन दिनों का और समय दे दिया है। व्हाट्सएप ने खुद इसके लिए अतिरिक्त समय मांगा था। शुक्रवार को जवाब देने की आखिरी तारीख थी। साथ ही कंपनी ने सरकार को भरोसा दिया है कि जब तक बातचीत पूरी नहीं हो जाती, वह भारत में इस फीचर को रोल आउट नहीं करेगी।

विज्ञापन

व्हाट्सएप को सरकार ने क्या निर्देश दिए?
पिछले बुधवार को केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को नोटिस जारी कर इस फीचर पर सवाल उठाए थे। सरकार को चिंता है कि बिना फोन नंबर शेयर किए बात करने वाले इस फीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी के मामले बढ़ सकते हैं। सरकार ने इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीते शुक्रवार को मेटा की एक टीम ने आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटा को भेजे गए नोटिस में सरकार ने क्या कहा?
सोमवार को सरकार ने नोटिस में मेटा को याद दिलाया कि वह आईटी एक्ट के तहत जिम्मेदार है। इस पूरे विवाद पर जब व्हाट्सएप को ईमेल भेजकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो पिछले हफ्ते व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा था कि यह फीचर अभी लाइव नहीं हुआ है। धोखाधड़ी रोकने के लिए इसमें कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नामी हस्तियों और सरकारी संस्थाओं के यूजरनेम सुरक्षित रखे गए हैं।

टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस?
आईटी मंत्रालय ने इस मामले में टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस भेजकर पूछा है कि वे धोखाधड़ी से कैसे निपट रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने हाल में इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बाल यौन शोषण सामग्री को लेकर मेटा को और पायरेसी को लेकर टेलीग्राम को भी कड़ा नोटिस जारी किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed