फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi extends greetings on the foundation days of six states; shares thoughts on culture and heritage

एमपी से तमिलनाडु तक: पीएम मोदी ने छह राज्यों की स्थापना दिवस पर दी बधाई, संस्कृति, विरासत के लेकर कही ये बात

Sun, 01 Nov 2026 11:47 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:47 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक पहचान, विकास और उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही सभी राज्यों के लिए शांति, समृद्धि, खुशहाली और नए अवसरों की कामना की।

विज्ञापन
PM Modi extends greetings on the foundation days of six states; shares thoughts on culture and heritage
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी और वहां के सभी निवासियों के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। पीएम मोदी ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले साल इन छह राज्यों के लोगों के लिए नए अवसर, अधिक समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आएंगे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के लिए क्या कहा? 
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर वहां के मेरे सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। यह राज्य गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता की भूमि है। यहां के विश्व-प्रसिद्ध धरोहर स्थल इसकी भव्य ऐतिहासिक पहचान को और भी बढ़ाते हैं।'
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के लोगों को भेजे अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है कि राज्य नक्सलवाद को जड़ से खत्म करते हुए विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की संस्कृति को लेकर कही यह बात
हरियाणा के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, असाधारण वीरता और समृद्ध संस्कृति से सजा यह राज्य देश की शान है। उन्होंने कहा कि यहां की लोक परंपराएं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने हमेशा देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है।उन्होंने कहा, 'जहां हमारे खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ाते हैं, वहीं हमारे किसान (अन्नदाता) देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं।'

'कन्नड़ राज्योत्सव' पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक समृद्ध परंपराओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और अपार संभावनाओं की भूमि है। पीएम मोदी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप्स तक, कर्नाटक के लोगों ने बार-बार अपनी कुशलता का परिचय दिया है।

केरल को लेकर क्या कहा? 
केरल के लोगों को बधाई देते हुए, मोदी ने कहा कि यह विशेष दिन केरल की जीवंत परंपराओं और असाधारण जज्बे का जश्न मनाता है। उन्होंने कहा कि केरल की सबसे बड़ी ताकत यहां के लोग हैं, जिनकी लगन और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता ने भारत के बाहर भी लोगों का दिल जीता है।


प्रधानमंत्री ने 'तमिलनाडु दिवस' पर तमिलनाडु के लोगों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु के मेहनती और उद्यमशील लोगों ने भारत की प्रगति में असाधारण योगदान दिया है। विनिर्माण, ऑटोमोबाइल और कपड़ा उद्योग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और उभरते उद्योगों तक, इस राज्य ने नवाचार, कौशल और औद्योगिक उत्कृष्टता के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "यह अवसर तमिलनाडु के हर व्यक्ति के जीवन में आने वाले समय में खुशियां, सफलता और नए अवसर लेकर आए।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed