पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vidhi Bansal, a disciple of Padmashri Geeta Chandran, will perform Bharatanatyam Arangetram

Delhi NCR News: पद्मश्री गीता चंद्रन की शिष्या विधि बंसल प्रस्तुत करेंगी भरतनाट्यम अरंगेत्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु-शिष्य परंपरा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु गीता चंद्रन की मौजूदगी में उनकी शिष्या विधि बंसल भरतनाट्यम अरंगेत्रम प्रस्तुत करेंगी। यह कार्यक्रम शनिवार 18 जुलाई को शाम 6 बजे चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम 89 लोधी एस्टेट नई दिल्ली में होगा।गुरु गीता चंद्रन ने कहा, अरंगेत्रम प्रशिक्षण का अंत नहीं बल्कि एक कलाकार की आजीवन साधना की शुरुआत है। यह एक शिष्य की विनम्रता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ परंपरा को आगे बढ़ाने की तत्परता को दर्शाता है। विधि बंसल, वृंदा और शशांक बंसल की पुत्री हैं। उन्होंने नाट्य वृक्ष में गुरु गीता चंद्रन के सान्निध्य में पिछले 11 वर्षों से प्रशिक्षण लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सतीश उपाध्याय और आरती उपाध्याय होंगे। वहीं, सम्मानित अतिथियों में शिव नाडार स्कूल्स की निदेशक मोनिका सागर मौजूद रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed