पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People worried about dirty water problem after new sewer pipeline

Delhi NCR News: नई सीवर पाइपलाइन के बाद गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी और समयपुर बादली विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में नई सीवर पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




निवासियों का कहना है कि पानी का रंग मटमैला है और उसमें दुर्गंध आने के कारण उसका उपयोग पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए करना मुश्किल हो गया है। कई परिवारों को मजबूरी में पीने के लिए पैकेज्ड पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह स्थिति अधिक गंभीर है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर पाइपलाइन का कार्य शुरू होने के बाद से ही यह समस्या लगातार बनी हुई है।



वर्जन----

पिछले कई दिनों से हमारे घरों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इस पानी का इस्तेमाल पीने या खाना बनाने के लिए नहीं किया जा सकता। पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है। -रेनू देवी, निवासी, समयपुर बादली
विज्ञापन
विज्ञापन



नई सीवर पाइपलाइन बिछने के बाद से यह समस्या लगातार बनी हुई है। दूषित पानी से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। संबंधित विभाग को तुरंत पाइपलाइन की जांच कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए -नारायण दत्त लखेड़ा, अध्यक्ष, रोहिणी सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed