'आत्महत्या नहीं, गला घोंटा': तीन दिन बाद होश में आई बीवी, खुला वर्दी वाले पति का राज; अवैध संबंध में थी बाधा
अस्पताल में तीन दिन बाद जब शमा परवीन को होश आया तो उसने बताया कि पति परवेज आलम के पिछले तीन-चार साल से दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह इसका विरोध करती थी, जिस कारण परवेज उसके साथ मारपीट करता था। 26 जून को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान पति ने पहले उनकी बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और फिर उसे दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध संबंधों का विरोध करने पर गाजियाबाद स्थित लोनी की कोर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल पर दुपट्टे से गला घोटकर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। वारदात के तीन दिन बाद होश में आई पत्नी ने हेड कांस्टेबल की करतूत अपने पिता को बताई। पिता ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ 11 दिन बाद विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परवेज आलम है यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि मुजफ्फरनगर के नई बस्ती बुढ़ाना में रहने वाले कासिम अली के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी शमा परवीन की शादी 24 मार्च 2012 को परवेज आलम से की थी। परवेज आलम उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल है और वर्तमान में एसीपी लोनी की कोर्ट में मुंशी के पद पर तैनात है। मूलरूप से वह मुजफ्फरनगर के नई मंडी के गांव मखियाली का रहने वाला है और वर्तमान में परिवार के साथ विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहता है।
वेंटिलेटर से लौटी शमा परवीन
कासिम अली ने शिकायत में बताया 26 जून की शाम करीब सवा चार बजे परवेज आलम ने फोन कर बताया कि शमा परवीन ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है और उसे फ्लोरिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो शमा की हालत बेहद गंभीर थी और वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नोएडा सेक्टर-62 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया।
परवेज के अवैध संबंध
कासिम अली का कहना है कि अस्पताल में तीन दिन बाद जब शमा परवीन को होश आया तो उसने बताया कि पति परवेज आलम के पिछले तीन-चार साल से दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह इसका विरोध करती थी, जिस कारण परवेज उसके साथ मारपीट करता था। 26 जून को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान पति ने पहले उनकी बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और फिर उसे दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसी दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। गला दबाने से वह बेहोश हो गई तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया और मायके वालों को आत्महत्या की झूठी कहानी बताई गई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी। वहीं डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट मिलने पर जांच कर नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।