{"_id":"5bf18974bdec2267b36acd34","slug":"pakistan-require-another-139-runs-to-wi-first-test-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसन-यासिर की गेंदबाजी ने किया कमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के करीब पाकिस्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसन-यासिर की गेंदबाजी ने किया कमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के करीब पाकिस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
pakistan vs new zealand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसन अली (5 विकेट) और यासिर शाह (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने अबूधाबी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 249 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
इस मुकाबले को जीतने के लिए पाकिस्तान को 139 रन की दरकार है, जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 8 ओवर में बिना किसी विकेट नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। इमाम उल हक 25* और अनुभवी मोहम्मद हफीज 8* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 56/1 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन उसकी पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में 249 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने 59, हेनरी निकोलस ने 55, जीत रावल ने 46, कप्तान केन विलियम्सन ने 37, रॉस टेलर ने 19 और इश सोढी ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन
कीवी टीम 108 रन तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद वाटलिंग और निकोलस ने पांचवें विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। 220 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का 5वां विकेट गिरा। इसके बाद कीवी टीम 29 रन के अंदर ही अपना अगला 5 विकेट गंवा दिए और उसकी पूरी टीम 249 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से हसन ने 45 रन पर पांच विकेट और यासिर ने 110 रन पर पांच विकेट हासिल किए।
बता दें कि पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने अपनी पहली पार में 153 रन पर ही सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 227 रन बनाकर ऑळआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 74 रन की बढ़त मिली थी।