{"_id":"5bf15c4ebdec22695b77b14b","slug":"india-a-lead-by-44-runs-in-1st-unofficial-test-day-3-against-new-zealand-a-at-mount-maunganui","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी 458\/9 रन पर की घोषित, दिन का खेल खत्म, इंडिया ए को मिली 44 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी 458/9 रन पर की घोषित, दिन का खेल खत्म, इंडिया ए को मिली 44 रन की बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
india vs new zealand a team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हामिश रदरफोर्ड (114) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ए ने रविवार को भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी 9 विकेट पर 458 रन पर घोषित की।
विज्ञापन
इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत-ए ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में 35 रन बना लिए हैं। युवा पृथ्वी शॉ 26* और मुरली विजय 22* क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की कुल बढ़त 44 रन की हो गई है, जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। बता दें कि भारत-ए ने पहली पारी में आठ विकेट पर 467 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाजों ने दिन की शानदार शुरूआत की और पहले घंटे के खेल में ही न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों को चलता किया। दिन की शुरूआत एक विकेट पर 176 रन से करने वाले न्यूजीलैंड का स्कोर पहले घंटे के खेल के बाद पांच विकेट पर 211 रन हो गया।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज (104 रन पर एक विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने टिम सीफेर्ट (20) का कैच लपका। शतकीय पारी खेलने वाले हामिश रदरफोर्ड (114) को दीपक चाहर (51 रन पर दो विकेट) ने चलता किया।
न्यूजीलैंड के लिए 17 टेस्ट मैच खेलने वाले रदरफोर्ड ने 181 गेंद की पारी में 17 चौके और एक छक्का लगाया। चाहर ने इसके बाद रचिन रविंद्र (शून्य) को पवेलियन की राह दिखाई। चाहर 12.4 ओवर के बाद गेंदबाजी नहीं कर सके। नवदीप सैनी ने ग्लेन फिलिप्स (16) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
भारतीय गेंदबाज इसके बाद लय बरकरार नहीं रख पाये और डग ब्रेसवेल (48) तथा डेन क्लीवर ने छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। कृष्णप्पा गौतम (107 रन पर तीन विकेट) ने ब्रेसवेल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्लीवर ने इसके बाद काइल जैमीसन (30) के साथ 53 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज इसके बाद जल्दी जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर आठ विकेट पर 346 रन हो गया।