पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Youth Arrested for Alleged Terror Plot, Desi Pistol Recovered

Bihar : पाकिस्तान से जुड़ा शख़्स बिहार में गिरफ्तार, आतंकी साजिश का खुलासा; जांच में क्या आया सामने?

Mon, 06 Jul 2026 09:55 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

मुंगेर के तारापुर में पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्टल, खाली मैगजीन और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस दिल्ली में कथित बड़ी साजिश समेत पूरे नेटवर्क की विभिन्न एजेंसियों के साथ जांच कर रही है।

विज्ञापन
Munger Youth Arrested for Alleged Terror Plot, Desi Pistol Recovered
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आतंकी गतिविधियों की कथित साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में था। उसके पास से एक देसी पिस्टल, खाली मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में मिलकी खानपुर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी मु. सद्दाम (पिता- मु. शमशेर) पुलिस को देखकर भागने लगा और शौचालय की छत पर लगी झाड़ियों में एक वस्तु फेंक दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें:  अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोबाइल की जांच में 'राणा भाई' नाम से सेव एक पाकिस्तानी नंबर मिला, जिसे प्रारंभिक जांच में पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


घर की तलाशी के दौरान झाड़ियों में कपड़े में लपेटकर छिपाई गई एक देसी पिस्टल और खाली मैगजीन भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले मुंबई में रहता था, जहां उसकी कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों से पहचान हुई थी। पुलिस का दावा है कि उसे करीब तीन महीने पहले यह हथियार उपलब्ध कराया गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान दो अन्य मोबाइल नंबरों की भी जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि नेटवर्क के निर्देश पर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल बम से बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस पहलू की पुष्टि अभी जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। वरीय अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed