पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dexterity Global CEO and entrepreneur sharad Vivek Sagar featured in Harvard University course

Harvard University: भारत के युवा सामाजिक उद्यमी हार्वर्ड के कोर्स में; शरद सागर इस पाठ्यक्रम में किए गए फीचर

Mon, 11 Nov 2024 02:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Nov 2024 02:38 PM IST
सार

Sharad Sagar : फोर्ब्स 30 अंदर 30 में शामिल हो चुके बिहार के होनहार और युवा सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर को दुनिया के प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। दुनिया की 12 हस्तियों को यह सम्मान मिला है।

विज्ञापन
Bihar News : Dexterity Global CEO and entrepreneur sharad Vivek Sagar featured in Harvard University course
शरद विवेक सागर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर को हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा नेतृत्व पर प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम "नेतृत्व, उद्यमिता और शिक्षण" में चित्रित किया गया है। सागर विश्व के 12 सामाजिक उद्यमियों में से एक हैं जिनके जीवनयात्रा को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट के विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम में हार्वर्ड के प्रोफेसरों द्वारा शामिल किया गया है।

विज्ञापन


फोर्ब्स 30 अंदर 30 में भी शामिल हो चुके हैं
बता दें कि फोर्ब्स 30 अंदर 30 में शामिल हो चुके बिहार के होनहार और युवा सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर को दुनिया के प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके गृह जिले में खुशी का माहौल है। वह अब दुनिया के उन 12 हस्तियों में शामिल हो चुके हैं जिन्हें  यह सम्मान मिला है। बिहार के छोटे शहरों और गांवों में पले-बढ़े सागर ने 16 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल की स्थापना की। संगठन का लक्ष्य निम्न और मध्यम आयवर्ग से आने वाले किशोरों एवं युवाओं को प्रशिक्षित करना और उन्हें भारत की राष्ट्रीय यात्रा को शक्ति प्रदान करने के लिए स्कॉलर एवं लीडर के रूप में अपनी शैक्षणिक यात्रा का उपयोग करने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


सागर को “2024 यंग ग्लोबल लीडर” चुना
 इसी वर्ष सागर को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने “2024 यंग ग्लोबल लीडर” चुना। सागर ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा चुने जाने वाले भारत के सबसे युवा और बिहार से पहला बनकर इतिहास रचा। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को अपने विश्व-प्रसिद्ध डावोस शिखर सम्मेलन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एकमात्र भारतीय के रूप में आमंत्रित किया
2016 में सागर राष्ट्रीय एवं वैश्विक खबरों में रहे जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें व्हाइट हाउस की एक विशेष सभा में एकमात्र भारतीय के रूप में आमंत्रित किया। उसी वर्ष सागर को नोबेल पीस सेंटर ने नोबेल पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। सागर भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में सबसे कम उम्र के और सबसे ज्यादा आमंत्रित विशेषज्ञों में से एक हैं। 24 वर्ष की आयु में फोर्ब्स ने उन्हें विश्व के 30 सबसे प्रभावशाली युवाओं की सूची में पहले बिहारी के रूप में शामिल किया। 2021 में सागर हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में छात्र संघ अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed