एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पौधरोपण को 18.74 लाख गड्ढे तैयार

विज्ञापन
अकबरपुर की बाग पौधशाला में पौधों की शिफ्टिंग करते मजदूर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। इस बार जिले में 47 लाख 79 हजार 450 पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन विभाग 27 लाख 45 हजार 550 पौधे लगाएगा। अन्य 19 विभागों को 20 लाख 33 हजार 900 पौधे लगाने हैं। वन विभाग ने 18 लाख 74 हजार 350 गड्ढ़े तैयार कराने का दावा किया है। बाकी के 871200 पौधे बीज बुआन से उगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बारिश की शुरुआत हो गई है। हरियाली वृद्धि के लिए मिला लक्ष्य पूरा कराने के लिए विभागवार पौधों के मांग पत्र तैयार कराए जा रहे हैं। पौधशालाओं में भी काम तेज हो गया है। अकबरपुर की बाग पौधशाला में पौधों की शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। ग्राम्य विकास व पंचायत राज विभाग 12 लाख 71 हजार पौधे लगाएगा।
डीएफओ डॉ. ललित कुमार गिरि ने बताया कि सभी विभागों से पौधरोपण की कार्ययोजना मिली है। छायादार पौधों के साथ इस बार फलदार पौधे भी बहुतायत में लगाए जाएंगे। अमरौधा नगर पंचायत ने 1704 व शिवली नगर पंचायत ने 2025 पौधों की कार्ययोजना ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें