एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अमेजॉन प्राइम वीडियो-Netflix का पासवर्ड शेयर करते हैं तो बंद कर दीजिए, बंद हो जाएगा अकाउंट

Fri, 11 Jan 2019 09:55 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
amazon prime video netflix
विज्ञापन

भारत में नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इन ऐप पर एक्सक्लूसिव कंटेंट दिए जा रहे हैं, लेकिन इन ऐप के इस्तेमाल के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में भारत के अधिकतर लोग एक ही अकाउंट से काम चला लेते हैं, लेकिन यदि आप भी अपने दोस्तों के साथ नेटफ्लिक्स का पासवर्ड शेयर करते हैं तो आपके लिए मुश्किल हो सकता है। कंपनी आपका नेटफ्लिक्स अकाउंट बंद भी कर सकती है।

विज्ञापन

AI की मदद से पासवर्ड शेयरिंग का पता लगाएगी कंपनी

artificial intelligence
दरअसल लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2019) चल रहा है। सालाना आयोजित होने वाले इस शो में तमाम तरह की कंपनियां हिस्सा लेती हैं। इसी शो में सिनामीडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित एक तकनीक पेश की है जिसकी मदद से वीडियो स्ट्रिमिंग सेवा देने वाली कंपनी यह पता लगा सकती है कि एक अकाउंट कितने सिस्टम पर एक्टिव हैं। बता दें कि सिनामीडिया वीडियो स्ट्रिमिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करती है।

अमेजॉन- नेटफ्लिक्स ने नहीं दिया कोई बयान

Netflix
हालांकि अभी तक अमेजॉन प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है वह इस एआई का इस्तेमाल करेगी या नहीं, लेकिन हाल ही में हुए एक रिसर्च से पता चला है कि पासवर्ड शेयर करने के कारण ऑन डिमांड वीडियो सर्विस देने वाली कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है। पार्क्स एसोसिएट की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अकाउंट पासवर्ड शेयर करने के कारण 2021 तक इन कंपनियों की कमाई में करीब 1.2 बिलियन डॉलर की कमी आ सकती है।
विज्ञापन

अकाउंट बंद करने से पहले कंपनियां देंगी चेतावनी

Amazon Prime Video
वैसे यदि आप अपने परिवार के लोगों के साथ पासवर्ड शेयर करते हैं तो आपके लिए मुश्किल नहीं होगी, क्योंकि इस एआई की मदद से यूजर्स की लोकेशन की जानकारी ली जाएगी और दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयर करने पर अकाउंट बंद किया जा सकता है। हालांकि अकाउंट बंद करने से पहले कंपनी आपको मैसेज और ई-मेल के जरिए अलर्ट भी भेजेगी। ऐसे में यह भी संभव है कि वीडियो स्ट्रिमिंग सेवा देने वाली कंपनियां अधिक लोगों के साथ पासवर्ड शेयर करने वालों के लिए अलग से कोई प्लान पेश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें