{"_id":"5c373257bdec22739a5bda64","slug":"how-to-link-aadhaar-card-with-driving-licence-know-to-easiest-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कराने का सबसे आसान तरीका","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कराने का सबसे आसान तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: Asif Iqbal
Updated Thu, 10 Jan 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
How to link aadhaar card with Driving Licen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाल ही में कहा है कि सरकार जल्द ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़ने को अनिवार्य करने वाली है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान कसूरवार व्यक्ति मौके से भाग जाता है और डुप्लीकेट लाइसेंस हासिल कर लेता है, लेकिन आधार से जोड़ने के बाद ऐसा नहीं हो पाएगा। अब ऐसे में सवाल यह है कि आधार को ड्राइविंग लाइसेंस के लिंक कैसे करें। आइए हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताते हैं।
2 of 5
How to link aadhaar card with Driving Licen
सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर या लैपटॉप में sarathi.parivahan.gov.पर जाएं। अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस जिस राज्य का है उस राज्य को सेलेक्ट करें। अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी उसमें आपको दाहिनी ओर दिख रहे मीनू बार में Apply Online पर क्लिक करना है और फिर Services on Driving Licence (Renewal/Duplicate/Aedl/Others) के विकल्प पर क्लिक करना है।
3 of 5
How to link aadhaar card with Driving Licen
अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपसे फिर से आपका राज्य पूछा जाएगा। अब अपने लाइसेंस वाले राज्य को सेलेक्ट करें। इसके बाद Countinue के बटन पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दें। फिर प्रोसिड पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How to link aadhaar card with Driving Licen
अब आपके सामने आपके ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी जानकारी होगी, उसी में नीचे की ओर मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का विक्लप आपको मिलेगा। इसके बाद आधार नंबर डालें और मोबाइल पर आए ओटीपी को डालकर आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Aadhaar Card for Bank Accounts
- फोटो : File Photo
हालांकि सरकार ने आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कराना अनिवार्य नहीं किया है लेकिन यदि सरकार ने अनिवार्य तो कर दिया तो आप इस तरीके से अपने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।