पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   vivo v80 series india launch expected price specifications zeiss camera

स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: मिड-अगस्त में एंट्री ले सकती है Vivo V80 सीरीज, लेकिन ढीली करनी होगी जेब

Mon, 06 Jul 2026 10:39 PM IST
Nitish Kumar टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

Vivo की अगली प्रीमियम V80 Series अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में ZEISS कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर बढ़ती DRAM कीमतों के कारण इसकी कीमत Vivo V70 Series से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
vivo v80 series india launch expected price specifications zeiss camera
Vivo V80 Series - फोटो : Vivo

विस्तार

अगर आप Vivo के नए प्रीमियम स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले महीने भारत में अपनी नई Vivo V80 Series लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Vivo ने अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि Vivo V80 Series की एंट्री अगस्त 2026 के मध्य में हो सकती है। कंपनी की V Series हमेशा से उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो फ्लैगशिप X Series जैसी कैमरा क्वालिटी कम कीमत में चाहते हैं। ऐसे में नई V80 Series से भी इसी तरह की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

चीन के S60 का इंडियन रीब्रांडेड वर्जन?

  • रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले महीने चीन में लॉन्च हुई Vivo S60 Series को भारत में Vivo V80 Series के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • Vivo V70 Series को भारत में 40,000 से 50,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। लेकिन वैश्विक स्तर पर DRAM की बढ़ती कीमतों के चलते Vivo V80 Series की कीमत 50,000 से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने मुनाफे को बनाए रखने के लिए कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है।

क्या होंगे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स?

  • लीक्स के मुताबिक, Vivo V80 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ZEISS कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिसमें टेलीफोटो कैमरा भी शामिल हो सकता है।
  • फोन में प्रीमियम फील देने के लिए एल्यूमीनियम अलॉय फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
  • दिलचस्प बात यह है कि चीन में लॉन्च हुए Vivo S60 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया था, जबकि S60e में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट मिलता है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में प्रोसेसर में बदलाव किया जा सकता है, जबकि बाकी फीचर्स लगभग समान रह सकते हैं।

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Vivo ने अभी तक Vivo V80 Series की लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में अंतिम जानकारी के लिए कंपनी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed