एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में एक्सरे मशीन ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से मरीजों को मिली सुविधा, नहीं भटकना पड़ा इधर-उधर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के डी ब्लॉक में खराब एक्सरे मशीन दुरुस्त हो गई है। सोमवार से मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलने लगी है। इससे मरीजों को राहत मिली है। शुक्रवार से एक्सरे मशीन खराब पड़ी थी। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को कभी आपातकालीन कक्ष तो कभी ट्रॉमा सेंटर जाना पड़ रहा था। ट्रॉमा सेंटर में सामान्य मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में मरीजों को निजी क्लीनिकों में एक्सरे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। वहां मरीजों को मेजर एक्सरे के लिए 500 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। अब एक्सरे मशीन ठीक हो गई है और डी ब्लॉक में ही मरीजों के एक्सरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें