एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Shimla: अयोध्या चढ़ावा चोरी के विरोध में सीएम सुक्खू विधायकों के साथ शिमला राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Mon, 06 Jul 2026 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभु श्रीराम के चरणों में पूर्ण आस्था है। उन्होंने चंदा चोरी करने वालों के लिए सख्त सजा की मांग की है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में मंगलवार सुबह नौ बजे मंत्रियों और विधायकों के साथ शिमला स्थित राम मंदिर जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रभु राम की पूजा-अर्चना करेंगे और चोरी की घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभु श्रीराम के चरणों में पूर्ण आस्था है। उन्होंने चंदा चोरी करने वालों के लिए सख्त सजा की मांग की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं और चंदा चोरों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना राज्य में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। मुख्यमंत्री का यह दौरा चोरी की घटना के बाद जनता को आश्वस्त करने का प्रयास है। बता दें, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्थानीय लोगों में भी रोष है। प्रशासन से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें