एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कश्मीर में ठंड का कहर जारी, लेह सबसे सर्द

Tue, 27 Jan 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में ठंड का कहर जारी है। खासकर रात के समय तापमान फिर से कम होने लगा है। खिली धूप और साफ आसमान के बाद भी लेह में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन


लेह में रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, वर्तमान में लेह में रात का तापमान माइनस 12.9 डिग्री है।

वहीं गुलमर्ग में बीती रात माइनस 8.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग में बीते सप्ताह बर्फबारी भी हुई थी जिसके बाद से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं पहलगाम में रात का तापमान माइनस 4.4 रहा। कश्मीर के कुपवाड़ा में रात को 1.4 डिग्री तापमान रहा। काजीकुंड में तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें