{"_id":"534cb05765133c2958a5a0cf542bd405","slug":"gulmarg-receives-fresh-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग में हिमपात, जम्मू में घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में हिमपात, जम्मू में घना कोहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू-कठुआ में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसकी दृश्यता सौ मीटर तक रही। सोमवार को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। जम्मू संभाग सहित कश्मीर संभाग में जबरदस्त ठंड का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
घाटी में पारा माइनस में रिकार्ड किया जा रहा है। कारगिल में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज रही, जहां अधिकतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 1.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में सुबह हलके बादल रहे और पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना बनी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद गुलमर्ग में बर्फबारी हुई, जहां का तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहलगाम में 0.2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
उधर, जम्मू का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम आंका गया।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप सहित उधमपुर जिले में सर्द हवाओं का जोर रहा जिससे कड़ाके की ठंड से लोग गुजर रहे हैं जबकि भद्रवाह में भी सर्द हवाओं का दौर बना रहा।
राजोरी में मौसम सामान्य बना रहा और ठंड रही। उधर, कठुआ में सुबह घना कोहरा छाया रहा और जिले में ठंड का असर जारी रहा।