पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra Enthusiasm for the pilgrimage to Baba Barfani outweighs every challenge in jammu

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन का उत्साह हर चुनौती पर भारी, व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं ने रखे विचार

Tue, 07 Jul 2026 12:44 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 12:44 AM IST
सार

मंदिरों के शहर में पहुंचते ही लगा जैसे पूरा शहर हमारी सेवा में लगा है। जगह-जगह लंगर, चाय और ठहरने की व्यवस्था ने सफर को आसान कर दिया। यह कहना है बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का।

विज्ञापन
Amarnath Yatra Enthusiasm for the pilgrimage to Baba Barfani outweighs every challenge in jammu
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

मंदिरों के शहर में पहुंचते ही लगा जैसे पूरा शहर हमारी सेवा में लगा है। जगह-जगह लंगर, चाय और ठहरने की व्यवस्था ने सफर को आसान कर दिया। यह कहना है बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का। दिल्ली से पहुंचे तीर्थयात्रियों ने बताया कि बारिश और लंबी कतारों में परेशानी जरूर हुई लेकिन बाबा के दर्शन की आस्था के आगे यह सब छोटा लगता है। 

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के दौरान हर श्रद्धालु अपने साथ अलग अनुभव लेकर लौट रहा है। किसी के लिए यह सेवा और समर्पण की मिसाल है तो किसी के लिए व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत का संदेश। भगवती नगर यात्री निवास से लेकर तवी रिवर फ्रंट तक श्रद्धालुओं से बातचीत में यात्रा के कई रंग सामने आए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की राय
लंगरों की सेवा ने मन जीत लिया। कहीं भूखे नहीं रहना पड़ा। स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से लगाए गए लंगरों ने घर जैसा अपनापन दिया। - सविता देवी, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
विज्ञापन
विज्ञापन


टोकन और पंजीकरण के लिए बारिश के बीच थोड़ी परेशानी हुई लेकिन कर्मचारियों ने तुरंत सफाई और पानी की निकासी शुरू कर दी। - लखन सिंह, गोंडा (उत्तर प्रदेश )


टोकन और कतार व्यवस्था में थोड़ा सुधार हो तो यात्रा और सुगम हो सकती है। लोगों को तीन-तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ रहा है। घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए। - धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बलरामपुर (यूपी)

बाबा बर्फानी के दर्शन की खुशी के आगे सारी थकान और परेशानियां खत्म हो जाती हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर की नहीं। इसमें सुधार लाने की जरूरत है। - सीता राम, पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed