{"_id":"6ae4f8835ac84698390b9167","slug":"piece-of-iron-wire-found-in-gajak-action-taken-under-food-safety-regulations-haldwani-news-c-337-1-ha11021-138397-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गजक में मिला लोहे की तार का टुकड़ा, खाद्य सुरक्षा के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गजक में मिला लोहे की तार का टुकड़ा, खाद्य सुरक्षा के तहत कार्रवाई
Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थाें की बिक्री थम नहीं रही।
ज्योलीकोट निवासी उपभोक्ता ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई कि कालाढूंगी रोड स्थित एक दुकान से खरीदे गए गजक में लोहे के तार का टुकड़ा मिला है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह गजक की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान में गजक बनाने की निर्माण और उपयोग की तिथि उत्पाद पर नहीं मिली। इस पर दुकानदार का चालान किया गया।
बॉक्स-
गजक और रिफाइंड ऑयल का सैंपल भरा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कालाढूंगी रोड और बनभूलपुरा लाइन नंबर-एक में चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि गजक, बर्फी और रिफाइंड ऑयल के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम ने सात से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया।