{"_id":"6ae65355da0c09ba82015136","slug":"johar-mahotsav-maya-brought-kalipari-dil-settled-haldwanima-haldwani-news-c-337-1-ha11020-138430-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहार महोत्सव : माया लायो कालीपारि, दिल बस्यो हल्द्वानीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहार महोत्सव : माया लायो कालीपारि, दिल बस्यो हल्द्वानीमा
Sun, 01 Nov 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
जोहार महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को मंच पर सुरों की महफिल सजी। नेपाल के लोकगायक सुरेश शाही ने गाया माया लायो कालीपारि, दिल बस्यो हल्द्वानीमा, उतै डांडा काटियो, तिम्रो यादले सतायो गीत की प्रस्तुति दी।
उनके बाद जितेंद्र तोमक्याल ने कुमाऊंनी में समा बांधा। घुघुति घुरण लागी, मेरी बाखली उजाड़, हिटो म्यर पहाड़, यो दगड़्या रंगदार और कमल महरा ने आखिर में धमाल मचाते हुए गाया - तू ऐजा पहाड़, बंजर भईगे खेत, रुनझुन बाजे पायल, मेरी ठुमका वाली नजाव। इस बीच दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से एमबी इंटर कॉलेज मैदान गुंजायमान हो गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि जोहार शौका संस्कृति उत्तराखंड का गहना है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का यह महोत्सव अद्भुत प्रयास है। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, संयोजक नरेंद्र टोलिया ने विधायक भगत और विशिष्ट अतिथि पूर्व आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया को पारंपरिक शौका टोपी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी, भूपेंद्र जंगपांगी, कैलाश धर्मशक्तू समेत सोसाइटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जोहार महोत्सव में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल आफिसर केदार सिंह बृजवाल, दायित्वधारी नवीन वर्मा, बालीवुड कलाकार हेमंत पांडे भी मौजूद रहे। लोकगायक कमलजीत ढकरियाल और आंचल कलाकेंद्र के मोहन पांडे की टीम ने भी प्रस्तुति दी।