फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways employees' protest deferred for one month

Nainital News: एक माह के लिए स्थगित हुआ रोडवेज कर्मियों का धरना

Sun, 01 Nov 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 01 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees' protest deferred for one month
हल्द्वानी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन से दूसरे दिन शनिवार को भी बसों के पहिये थमे रहे। हालांकि, परिवहन मंत्री के साथ हुई बातचीत के बाद एक माह के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो एक दिसंबर से संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने शनिवार शाम 6ः30 बजे काठगोदाम डिपो में आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने आंदोलन में सहयोग देने वाले कर्मचारियों का आभार जताया। कहा कि आगे की रणनीति संयुक्त मोर्चा के माध्यम से तय होगी। इससे पहले कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन भी काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। दिल्ली, देहरादून, आगरा, मथुरा, हरिद्वार, बरेली, जयपुर और टनकपुर समेत कई मार्गों पर बसें नहीं पहुंचीं। लोकल रूटों पर भी संचालन बाधित रहा। हालांकि देर शाम बसों का संचालन सभी मार्गों पर सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन



ये लोग रहे मौजूद

काठगोदाम डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल जोशी, प्रदेश संयुक्त मंत्री ललित प्रसाद, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट, हरीश रावत, कैलाश कांडपाल आदि रहे। वहीं हल्द्वानी बस स्टेशन पर शाखा अध्यक्ष जलील अहमद, नितेश शर्मा, अख्तर चौधरी, हरीश पंत, इमरान अहमद, अमित मलिक, मुकेश मलिक, अलीमुद्दीन, बृजेश सिंह, अफसर अंसारी, आफताब अहमद, सुनील जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed