{"_id":"6ae60f92ce854195fa0ea182","slug":"before-diwali-the-bad-condition-of-the-road-hits-the-shiv-vihar-market-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2677-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिवाली से पहले शिव विहार के बाजार पर बदहाल सड़क की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिवाली से पहले शिव विहार के बाजार पर बदहाल सड़क की मार
विज्ञापन
- 33 फुटा रोड जगह-जगह खुदी, बारिश के बाद जमा कीचड़ से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली। दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में कारोबार तेज होने लगा है, लेकिन शिव विहार के 33 फुटा रोड पर बदहाल सड़क व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे दुकानदारों को सड़क की दुर्दशा के कारण ग्राहकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क जगह-जगह से खुदी हुई है। बारिश के बाद यहां कीचड़ जमा होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
शिव विहार का 33 फुटा रोड क्षेत्र की प्रमुख कारोबारी सड़कों में शामिल है। दिवाली के दौरान यहां बड़ी संख्या में ग्राहकों के खरीदारी के लिए पहुंचने की उम्मीद रहती है, लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति बाजार की रौनक पर असर डाल रही है। सड़क पर गड्ढे और कीचड़ होने के कारण ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, वाहन चालकों को भी रास्ता पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राहकों की आवाजाही घटने से कारोबार प्रभावित :
त्योहारी सीजन व्यापारियों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण समय में से एक होता है। इस दौरान दुकानदार बिक्री बढ़ाने के लिए विशेष तैयारियां करते हैं। लेकिन सड़क की बदहाली के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। व्यापारियों को आशंका है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो दिवाली के दौरान भी कारोबार प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और कारोबारियों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द सड़क की मरम्मत कराए और जलभराव व कीचड़ की समस्या दूर करे, ताकि त्योहार के दौरान ग्राहकों को बाजार पहुंचने में परेशानी न हो और दुकानदारों को कारोबार का पूरा लाभ मिल सके।