{"_id":"6ae76aa056f56ec623029885","slug":"zonal-deputy-commissioners-to-take-to-the-streets-to-curb-pollution-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161741-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदूषण पर लगाम के लिए सड़कों पर उतरेंगे जोनल उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदूषण पर लगाम के लिए सड़कों पर उतरेंगे जोनल उपायुक्त
विज्ञापन
रोजाना चार घंटे करेंगे निरीक्षण, शाम पांच बजे तक जियो-टैग तस्वीरों के साथ भेजनी होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एमसीडी ने निगरानी तेज कर दी है। आयुक्त संजीव खिरवार के निर्देश पर जोनल उपायुक्त रविवार से अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना कम से कम चार घंटे निरीक्षण करेंगे। उन्हें शाम पांच बजे तक जियो-टैग तस्वीरों के साथ रिपोर्ट निगम मुख्यालय भेजनी होगी।
निरीक्षण के दौरान मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, पानी का छिड़काव, धूल और गाद हटाने, गड्ढों की मरम्मत तथा कचरे के उठान और निस्तारण की जांच की जाएगी। खुले में कूड़ा और पत्तियां जलाने, अवैध डंपिंग तथा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
प्रदूषण हॉटस्पॉट के तीन किलोमीटर के दायरे में भी निगरानी होगी। साप्ताहिक बाजारों में जाम रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे और प्रत्येक जोन में सप्ताह में कम से कम एक बार रात्रिकालीन बाजार का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
एक नवंबर से 20 फरवरी तक निर्माण संबंधी प्रतिबंधों का पालन कराया जाएगा। उल्लंघन पर नोटिस और चालान होंगे। रिपोर्ट पर्यावरण विभाग और ग्रीन वॉर रूम को भेजी जाएगी।