फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Long queues of vehicles at delhi due to the ban on BS-4 vehicles

प्रदूषण नियंत्रण की कवायद: बीएस-4 पर पाबंदी से दिल्ली-एनसीआर की सीमा पर लगी वाहनों की लंबी कतार, भारी जाम

Mon, 02 Nov 2026 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 06:24 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर चेकिंग के दौरान वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
Long queues of vehicles at delhi due to the ban on BS-4 vehicles
गाजीपुर बॉर्डर का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रविवार से लागू प्रतिबंधों के पहले ही दिन शहर की सीमाओं पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। वाहनों की जांच के कारण लंबी कतारें लग गईं। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर चेकिंग के दौरान वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


यह पाबंदी 1 नवंबर, 2026 से 31 जनवरी, 2027 तक लागू रहेगी। वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी बिगड़कर खराब श्रेणी में पहुंच गई। यह इस मौसम का अब तक का सबसे खराब स्तर और पिछले 198 दिनों में सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) और एआई-सक्षम कैमरों के साथ-साथ परिवहन विभाग की टीमें बॉर्डर पर दस्तावेज और उत्सर्जन मानकों की सख्त जांच कर रही हैं। दिल्ली प्रशासन ने बाहर के राज्यों में पंजीकृत उन सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है जो बीएस-6 मानकों को पूरा नहीं करते हैं। इस कारण रविवार होने के बावजूद सुबह ही राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर) पर दिल्ली जाने वाली सड़क पर एक किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में प्रवेश करने वाली प्रमुख सीमाओं  कापसहेड़ा, आयानगर, ग्वाल पहाड़ी, बाजहेड़ा और गाजीपुर एवं सिंघु बॉर्डर पर 3 से 5 किमी तक वाहनों की कतार लग गई। गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 10 लाख वाहन बीएस-6 मानकों के अनुरूप नहीं हैं। प्रतिबंधों के उल्लंघन पर 20,000 रुपये तक जुर्माने का भी प्रावधान है।

दिल्ली में 198 दिनों में सर्वाधिक एक्यूआई, मैनुअल जांच और रैली ने बढ़ाई समस्या
वाहनों की मैनुअल जांच, एआई-आधारित नंबर प्लेट पहचानने वाले कैमरे और रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की राजनीतिक रैली के एक साथ होने की वजह से ट्रैफिक जाम और बढ़ गया। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि पुलिस चेकपॉइंट्स पर वाहनों को रोककर उनके इंजन की जांच कर रही है और साथ ही वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) नहीं होने पर भी वाहनों को  लौटाया जा रहा है।


लोगों में नाराजगी
ट्रैफिक जाम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने सवाल किया, क्या इन प्रतिबंधों से वाकई एक्यूआई सुधर जाएगा? एक यूजर ने लिखा, दिल्ली में जाम की समस्या देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed