Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us midterm election hakeem jeffries announce bid to become house speaker wold first black leader

अमेरिका: प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद पर हकीम जेफ्रीज ने ठोकी दावेदारी, अगर चुने गए तो रच देंगे इतिहास

Thu, 05 Nov 2026 07:45 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Nov 2026 07:45 AM IST
सार

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ्रीज ने प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अगर जेफ्रीज जीत जाते हैं तो वे ऐसा करने वाले पहले अश्वेत नेता होंगे। 

विज्ञापन
us midterm election hakeem jeffries announce bid to become house speaker wold first black leader
हकीम जेफ्रीज - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद पर हकीम जेफ्रीज ने अपनी दावेदारी पेश की है। मंगलवार को (स्थानीय समय अनुसार) अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की जीत के बाद हकीम जेफ्रीज ने स्पीकर पद पर चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की। अगर हकीम जेफ्रीज चुनाव जीत जाते हैं तो वे इतिहास रच देंगे और इस पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत नेता होंगे। 
विज्ञापन


हकीम जेफ्रीज ने पत्र लिखकर मांगा समर्थन
हकीम जेफ्रीज ने चुनाव नतीजों के बाद पार्टी के साथियों को लिखे पत्र में स्पीकर पद के लिए समर्थन मांगा। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जेफ्रीज ने पत्र में लिखा, 'मैं हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के अगले स्पीकर के तौर पर मेरी उम्मीदवारी के लिए आपसे समर्थन की अपील करता हूं।'
विज्ञापन


हकीम जेफ्रीज ने साथी सांसदों को लिखे पत्र में कांग्रेस के लिए अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं और डेमोक्रेटिक एजेंडा के रूप में किफायती रहन-सहन, जवाबदेही और अमेरिकी मूल्यों को केंद्र में रखा। उन्होंने लिखा, नई कांग्रेस में, हम एक सस्ते अमेरिका के लिए जोरदार लड़ाई लड़ेंगे। जिंदगी बहुत महंगी है और लाखों मेहनती टैक्सपेयर्स इस नाकाम इकॉनमी में डूब रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर बनते ही इतिहास रच देंगे जेफ्रीज
डेमोक्रेटिक पार्टी लीडरशिप के चुनाव 18 नवंबर को होंगे। जेफ्रीज को अपना नामांकन पक्का करने के लिए हाउस डेमोक्रेट्स के बहुमत की जरूरत होगी। जनवरी में जब नई कांग्रेस शुरू होगी, तो स्पीकर बनने के लिए उन्हें हाउस फ्लोर पर 218 वोटों की जरूरत होगी। अगर जेफ्रीज स्पीकर पद पर चुने जाते हैं तो वे अमेरिकी इतिहास के पहले अश्वेत स्पीकर बन जाएंगे। 


क्या रहे अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजे
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में कुल 435 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर चुनाव हुए। चुनाव नतीजों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 228 सीटें जबकि ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 139 सीटें जीती हैं। सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं। बाकी 2 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं। वहीं गवर्नर चुनाव में कुल 36 में से 34 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से 22 राज्यों में डेमोक्रेट्स और 12 राज्यों में रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 2 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed