Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sergio Gor tipped for big promotion after Mid-term results: Report

चुनावी हार के बाद ट्रंप कर सकते हैं बड़ा फेरबदल: रुबियो की जगह लेंगे सर्जियो गोर? अमेरिकी मीडिया में बड़ा दावा

Thu, 05 Nov 2026 09:47 AM IST
राहुल कुमार एएनआई, वॉशिंगटन।
एएनआई, वॉशिंगटन। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Nov 2026 09:47 AM IST
सार

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का नाम विदेश मंत्री मार्को रुबियो की जगह लेने के लिए चर्चा में है। हालांकि, गोर ने इन खबरों को बकवास बताते हुए किसी दूसरे पद में रुचि से इनकार किया है।

विज्ञापन
Sergio Gor tipped for big promotion after Mid-term results: Report
रूबियो और सर्जियो गोर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में बड़े बदलावों की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। द वॉशिंगटन सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के करीबी गोर को सरकार में किसी वरिष्ठ पद पर नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में 10 लोगों के हवाले से बताया गया है कि गोर मिडटर्म चुनाव के बाद अपनी भूमिका को और बड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। वह पहले व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सहयोगी के तौर पर काम कर चुके हैं और राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


चीफ ऑफ स्टाफ से लेकर विदेश मंत्री पद तक बदले जाने की चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति के करीबी लोगों के बीच गोर का नाम दूसरे कार्यकाल के शेष समय में किसी वरिष्ठ प्रशासनिक पद के लिए चर्चा में है। विदेश विभाग के अधिकारियों के बीच भी यह खबरें चल रही हैं कि गोर अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल करना चाहते हैं। मामले से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी ने द वॉशिंगटन सन से कहा, "वह ऐसी भूमिका चाहते हैं, जिसमें उनकी सार्वजनिक मौजूदगी ज्यादा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि गोर का नाम व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उत्तराधिकारी के तौर पर भी सामने आया है। इसके अलावा, वह विदेश विभाग में उप विदेश मंत्री क्रिस लैंडौ की जगह लेने जैसे दूसरे वरिष्ठ पदों पर भी विचार कर सकते हैं।

गोर ने अटकलों को बताया बकवास
हालांकि, सर्जियो गोर और अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों ने इन खबरों को खारिज किया है। गोर ने द वॉशिंगटन सन को दिए बयान में कहा, यह खबर पूरी तरह और बिल्कुल बकवास है।

उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो की तारीफ करते हुए कहा, "सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने साबित किया है कि वह इतिहास के सबसे योग्य, उपलब्धियां हासिल करने वाले और महान विदेश मंत्री हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वह मेरे प्रिय मित्र हैं और भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में हर दिन उनके साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। यह जीवन का एक सच्चा सम्मान है। मुझे किसी दूसरी भूमिका में कोई दिलचस्पी नहीं है। वहीं, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने भी इस रिपोर्ट को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि गोर की किसी दूसरे पद में रुचि नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed