Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pezeshkian says Iran is open to dialogue, but "will not surrender to force and bullying"

ईरान की अमेरिका-इस्राइल को दो टूक: 'बातचीत को तैयार, लेकिन दबाव के आगे नहीं झुकेंगे'; पेजेशकियन क्या बोले?

Mon, 09 Nov 2026 08:03 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, तेहरान (ईरान)।
एएनआई, तेहरान (ईरान)। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Nov 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Pezeshkian says Iran is open to dialogue, but "will not surrender to force and bullying"
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश बातचीत और समझौते के लिए तैयार है। लेकिन वह दबाव और जबरदस्ती के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बातचीत की शर्तें न्यायपूर्ण और समान होनी चाहिए। ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए ने पेजेशकियन के हवाले से यह बात कही।
विज्ञापन


आईएसएनए के अनुसार, पेजेशकियन ने रविवार को यह बयान दिया। वह ईरान दुग्ध उद्योग कंपनी (पेगाह) की स्थापना की 72वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अमेरिका और इस्राइल को लेकर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति?
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका और इस्राइल का जिक्र किया। उन्होंने दोनों देशों को ईरान का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि ये देश ईरान पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। पेजेशकियान ने कहा, सर्वोच्च नेता (अयातुल्ला मोजतबा हुसैनी खामेनेई) ने हमें युद्ध और शांति के बीच की स्थिति खत्म करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, हम सम्मान के साथ बातचीत कर सकते हैं और सम्मान के साथ इस मुद्दे को खत्म कर सकते हैं। हम बातचीत और समझौते में विश्वास रखने वाले लोग हैं। तर्क कहता है कि अगर हम बातचीत के जरिये अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं, तो हमें खुद को युद्ध में नहीं झोंकना चाहिए। लेकिन हम ताकत और दबाव के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। 

ये भी पढ़ें: 'नासमझ हैं, पर इरादे बुरे नहीं': एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के समर्थन में आए एलन मस्क, विवाद पर क्या बोले?


संयुक्त राष्ट्र में भी क्या यही रुख रखा था?
पेजेशकियान ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने दोहराया कि ईरान निष्पक्षता और आपसी सम्मान के आधार पर कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में मैंने इस बात पर भी जोर दिया था कि हम न्याय और समानता पर आधारित बातचीत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। बातचीत की शर्तें निष्पक्ष और समान होनी चाहिए। हम अपने अधिकार मांगते हैं, लेकिन ताकत के आगे नहीं झुकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed