Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan khyber pakhtunkhwa terror attack 18 killed

पाकिस्तान में पुलिस टीम पर आतंकी हमला: 18 हमलावर ढेर, 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत; अवैध खनन बना हमले की वजह?

Thu, 12 Nov 2026 01:30 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, पेशावर।
पीटीआई, पेशावर। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 01:30 AM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोने के अवैध खनन के खिलाफ अभियान से लौट रही पुलिस टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में 18 हमलावर मारे गए। घटना में कम से कम 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत की खबर है, हालांकि पुलिस के विस्तृत बयान में 10 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की बात कही गई है। हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
 

विज्ञापन
pakistan khyber pakhtunkhwa terror attack 18 killed
पाकिस्तान में पुलिस अफसर की हत्या - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस टीम पर बड़ा हमला हुआ। इसमें 18 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कम से कम 11 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। यह हमला उस समय हुआ, जब पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम सोने के अवैध खनन के खिलाफ अभियान पूरा करके लौट रही थी। यह कार्रवाई कोहाट जिले के दराबुकाच इलाके में की गई थी। पुलिस के मुताबिक, टीम पर रास्ते में अचानक हमला किया गया।
विज्ञापन


हमले के पीछे किस संगठन का हाथ?
खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के जनसंपर्क निदेशक की ओर से जारी बयान में हमले के लिए 'फितना-अल-खवारिज' को जिम्मेदार बताया गया है। पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों के लिए इस नाम का इस्तेमाल करती है। पुलिस का आरोप है कि आपराधिक तत्वों के इशारे पर आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में 18 हमलावर मारे गए।
विज्ञापन


हमले में किन-किन पुलिस अधिकारियों की गई जान?
पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद नोमान जैब के मुताबिक, हमले में डीएसपी गंबट हैदर जमान और सब इंस्पेक्टर मुख्तियार की भी मौत हो गई। हमलावरों ने पुलिस की पांच गाड़ियों में आग लगा दी। इसके बाद दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई। हमले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालात संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांगो में आईएस से जुड़े विद्रोहियों का खूनी हमला: 22 लोगों की हत्या और 10 का अपहरण; क्या है पूरा मामला?


हमले के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
हमले के बाद जिला मुख्यालय टीचिंग अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया। खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पुलिस के बयान में अवैध सोने के खनन में शामिल लोगों और आतंकियों के बीच कथित गठजोड़ की बात भी कही गई है।

पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों की स्थिति कैसी है?
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के मुताबिक, 30 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच देश की सुरक्षा स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव रहा। इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा और पूर्ववर्ती कबायली इलाकों में आतंकी गतिविधियां फिर बढ़ीं। इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान भी तेज हुए। गौरतलब है कि पाकिस्तान की संघीय सरकार ने 11 अक्तूबर से खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन और आपातकाल लागू कर रखा है। सरकार ने इसके पीछे पीटीआई के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से जानबूझकर दूरी बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed