Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamic State Linked Rebels Kill 22 in Congo Attacks

कांगो में आईएस से जुड़े विद्रोहियों का खूनी हमला: 22 लोगों की हत्या और 10 का अपहरण; क्या है पूरा मामला?

Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, इतुरी।
पीटीआई, इतुरी। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
सार

कांगो के पूर्वी इतुरी प्रांत में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एडीएफ विद्रोहियों ने दो दिनों में आठ स्थानों पर हमले किए। इनमें कम से कम 22 लोगों की मौत हुई और 10 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया गया। युगांडा और कांगो की सेनाएं लंबे समय से इस संगठन के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही हैं, लेकिन हमले जारी हैं। ताजा हिंसा से उस इलाके में इबोला संक्रमण को नियंत्रित करने की कोशिशों पर भी असर पड़ने का खतरा है।
 

विज्ञापन
Islamic State Linked Rebels Kill 22 in Congo Attacks
कांगो में अशांति के बीच सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े विद्रोही संगठन ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाई है। संगठन के लड़ाकों ने पिछले दो दिनों में युगांडा की सीमा के पास बसे कई दूरदराज के गांवों को निशाना बनाया। इन हमलों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया गया। नागरिक संगठनों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हमले इतुरी प्रांत के मम्बासा इलाके में किए गए, जहां पहुंचना भी काफी मुश्किल है।
विज्ञापन


कितनी जगहों पर हमले हुए और कितना नुकसान हुआ?
नागरिक संगठनों और मानवाधिकार मामलों की निगरानी करने वाले दो समूहों के मुताबिक, विद्रोहियों ने मम्बासा क्षेत्र में आठ अलग-अलग स्थानों पर हमले किए। इन हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। कांगो में नागरिक समाज संगठन की मम्बासा इकाई की समन्वयक मैरी-नोएल अनातोबे ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी शुरुआती है और इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्याओं और अपहरण के अलावा हमलावरों ने कई मोटरसाइकिलों और घरों को भी आग के हवाले कर दिया। हमले ऐसे इलाकों में हुए, जहां पहुंचना बेहद मुश्किल है। यही वजह है कि वहां से पूरी जानकारी जुटाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या विद्रोहियों को रोक पा रही है कांगो की सेना?
हमलों के बावजूद स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सेना विद्रोही संगठन की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। मम्बासा के उप प्रशासक कर्नल मैक्सिम त्शिशिम्बी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में कहा कि चुनौतियों के बावजूद समस्या का समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयास और कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, स्थानीय लोगों की शिकायत है कि हमलों के दौरान सेना मौके पर मौजूद नहीं रहती। मम्बासा क्षेत्र में कमजोर और दूरदराज के इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था की पहुंच को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पिछले साल इतुरी प्रांत के इरुमु इलाके में भी इस संगठन ने कई लोगों की हत्या की थी। संयुक्त राष्ट्र ने उस हमले को 'खूनखराबा' बताया था।

यह भी पढ़ें: इमरान खान से जेल में मिलने पहुंचे वकील: आंखों के इलाज के बाद हुई मुलाकात; क्या-क्या हुई बात?


एडीएफ संगठन कौन है और इसका इस्लामिक स्टेट से क्या संबंध?
एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) की शुरुआत युगांडा में हुई थी। बाद में सैन्य दबाव के चलते यह संगठन कांगो की सीमा से लगे इलाकों में सक्रिय हो गया। संगठन कई वर्षों से वहां आम नागरिकों को निशाना बनाता रहा है। साल 2019 में इसने इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा जताई थी। इसके बाद इसे इस्लामिक स्टेट से जुड़ा संगठन माना जाने लगा।

एडीएफ के खिलाफ युगांडा और कांगो की सेनाएं संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। इसके बावजूद दोनों देशों की सेनाओं को संगठन के खिलाफ निर्णायक सफलता नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार सैन्य कार्रवाई के दावों के बावजूद विद्रोही दूरदराज के इलाकों में हमले करने में सफल हो रहे हैं।


इबोला संक्रमण का खतरा क्यों बढ़ा?
इतुरी प्रांत में विद्रोहियों के ताजा हमले ऐसे समय हुए हैं, जब यहां इबोला का गंभीर प्रकोप फैला हुआ है। यह इलाका कांगो के इतिहास में सबसे घातक इबोला प्रकोप का केंद्र रहा है। अब तक इस संक्रमण की चपेट में 11 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में हिंसा और असुरक्षा के कारण प्रभावित इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और संक्रमण को नियंत्रित करने की कोशिशों पर असर पड़ने का खतरा है।

मम्बासा क्षेत्र में कमजोर वर्गों के बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले संगठन के समन्वयक रैम्स मलिकिडोगो ने हमलों के बाद की स्थिति पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'आज सुबह हमारे पास सिर्फ मृतकों की गिनती करने के अलावा कुछ नहीं बचा था। यह बेहद दुखद है।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed