Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Magnitude 6.9 earthquake shakes Peru's Andes, with no damage or casualties immediately reported

पेरू में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप: राजधानी लीमा तक लगे झटके, प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में कांपी धरती

Sat, 21 Nov 2026 06:44 AM IST
पवन पांडेय पीटीआई, लीमा
पीटीआई, लीमा Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Nov 2026 06:44 AM IST
सार

पेरू के मध्य एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जुनिन शहर से 34 किलोमीटर उत्तर में 108 किलोमीटर की गहराई पर था। राजधानी लीमा में भी झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। जानें, इस भूकंप के बाद पेरू में कैसे हालात हैं...

विज्ञापन
Magnitude 6.9 earthquake shakes Peru's Andes, with no damage or casualties immediately reported
पेरू में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्य पेरू के एंडीज क्षेत्र में शुक्रवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। तत्काल किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र जुनिन से 34 किलोमीटर उत्तर में एंडीज में था। भूकंप की गहराई 108 किलोमीटर दर्ज की गई। पेरू के भूभौतिकीय संस्थान ने भी किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं दी।

विज्ञापन


राजधानी लीमा तक लगे झटके
पेरू की राजधानी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सड़कों पर निकल आए। पेरू 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, जहां दुनिया के अधिकांश भूकंप आते हैं। अगस्त में पेरू के एंडीज में 6.7 तीव्रता के भूकंप से दो लोग घायल हुए थे। जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप से छह लोगों की मौत और 30 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन



(ये खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed