{"_id":"6ae5c2b81eaf83ec3a074def","slug":"video-police-conduct-caso-operation-in-drug-hotspot-areas-of-amritsar-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का कासो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का कासो अभियान
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से नशे के हॉटस्पॉट वाले विभिन्न इलाकों में विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल आईपीएस ने अनगढ़ पहुंचकर अभियान का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस के सभी डीसीपी ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर निगरानी की। डीसीपी स्थानीय आकर्षी जैन ने थाना सी डिवीजन के गुजरपुरा, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह विरक ने थाना मकबूलपुरा के मकबूलपुरा क्षेत्र, डीसीपी सिटी जसकिरणजीत सिंह ने थाना कैंटोनमेंट के ग्वालमंडी और गुमटाला, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदरपाल सिंह संधू ने थाना गेट हकीमां के अनगढ़ तथा डीसीपी ऑपरेशन जुगराज सिंह क्लेर ने थाना मजीठा रोड के करमपुरा और फैजपुरा इलाकों में अभियान की निगरानी की।
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी की नशा तस्करों के साथ मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और मिसाल कायम करने वाली सजा दी जाएगी।
युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
पुलिस की ओर से नशे से दूर रखने और युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत इलाकों में खाली पड़ी जगहों की सफाई करवाकर वहां खेलों के लिए नेट सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस का मानना है कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।