फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   mahakaleshwar temple ujjain baba mahakal bhasma aarti chandan shringar kartik krishna paksha

उज्जैन: बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, चंदन से सजाया स्वरूप; भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

Sat, 31 Oct 2026 07:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 07:40 AM IST
mahakaleshwar temple ujjain baba mahakal bhasma aarti chandan shringar kartik krishna paksha

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह चार बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें भस्म अर्पित की गई। बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

पंचामृत से किया अभिषेक, चांदी का मुकुट पहनाकर सजाया

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया।
जलाभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित कर बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई।

चंदन से किया श्रृंगार, चंद्रमा और बेलपत्र किए अर्पित

शनिवार को बाबा महाकाल के श्रृंगार की खास बात यह रही कि भगवान का चंदन से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही उन्हें चंद्रमा और बेलपत्र अर्पित किए गए। श्रृंगार पूरा होने के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भस्म आरती में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्त बाबा की भक्ति में लीन नजर आए और लगातार जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे।
मान्यता है कि भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के बाद वे निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। यही वजह है कि महाकाल की भस्म आरती को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरती का समय

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। मंदिर में आरती का निर्धारित समय इस प्रकार है।

  • भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक

  • दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक

  • भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक

  • संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक

  • संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। श्रद्धालु 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित मंदिर से जुड़ी सभी जानकारियां 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों पर भी प्राप्त की जा सकती हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
0734-2559272
0734-2559275
0734-2559276
0734-2559277

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मनुष्य को अपनी शिक्षा का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए करना चाहिए;video

31 Oct 2026

जिला जज, डीएम और एसपी ने किशोर गृह में सुरक्षा से लेकर भोजन तक की व्यवस्था परखी;video

31 Oct 2026

गाजीपुर में स्वयंसेवकों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान;video

31 Oct 2026

तीन दिनों में टूटी किसानों की कमर, खेत में गिर गई धान की खड़ी फसल;video

31 Oct 2026

जनगणना का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं, भ्रांतियां दूर करें प्रगणक;video

31 Oct 2026
विज्ञापन

पीईटी की पहली पाली में 3510 और दूसरी में 3211 ने छोड़ी परीक्षा;video

31 Oct 2026

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे सोहर और जयकारे;video

31 Oct 2026
विज्ञापन

आर्य महिला पीजी कॉलेज में ‘दीपोत्सव’, रामायण नाट्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक नृत्य ने मोहा मन; VIDEO

31 Oct 2026

निराजल व्रत रखकर मांगी पति की लंबी आयु, VIDEO

31 Oct 2026

दुबार कला गांव में रामलीला मंचन देखने उमड़े दर्शक, VIDEO

31 Oct 2026

रिमझिम बारिश के बीच कलश यात्रा, VIDEO

31 Oct 2026

चक्रवात से बिगड़ा मौसम, दोपहर में ही छाया अंधेरा, कार्तिक में लगी सावन जैसी झड़ी; VIDEO

31 Oct 2026

मारकुंडी घाटी में लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी; VIDEO

31 Oct 2026

कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में लगेगी हाईमास्ट लाइट, VIDEO

31 Oct 2026

चक्रवाती तूफान को लेकर अपर जिलाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण सूचना, VIDEO

31 Oct 2026

बालि वध की लीला का हुआ मंचन, VIDEO

31 Oct 2026

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में लंका थाने के कांस्टेबल को लगी गोली

31 Oct 2026

संतकबीरनगर: तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

31 Oct 2026

चक्रवात अर्नब का असर: बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, खेतों में गिरी धान की फसल

31 Oct 2026

कुशीनगर: उद्यमियों और श्रमिकों की समस्याओं का समय से करें निस्तारण

31 Oct 2026

कुशीनगर: 11 नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को किया सम्मानित

31 Oct 2026

महाराजगंज : बारिश के बीच फरेंदा के तीन केंद्रों पर हुई पीईटी परीक्षा, भीगते हुए पहुंचे अभ्यर्थी

31 Oct 2026

महराजगंज: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

31 Oct 2026

महराजगंज: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का विरोध

31 Oct 2026

महराजगंज: टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

31 Oct 2026

कानपुर: औद्योगिक क्षेत्रों से वसूले गए कर का 60 फीसदी विकास पर होगा खर्च

31 Oct 2026

बागपत: बड़ौत में पकड़ा पटाखों का जखीरा, दिवाली पर बेचने के लिए किया था स्टॉक

31 Oct 2026

महराजगंज: पांच बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार

31 Oct 2026

बस्ती: विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार

31 Oct 2026

VIDEO: विदाई समारोह में भावुक हुए एसडीएम नरेंद्र गंगवार, बोले- खेरागढ़ से जुड़ा रहेगा स्नेह का रिश्ता

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed